सीएम धामी ने दिए विदेशी घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, पुलिस को अपराधियों में भय और जनता से मित्रता बनाए रखने की हिदायत
(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर रह रहे विदेशी घुसपैठियों के खिलाफ प्रशासन के साथ मिलकर व्यापक अभियान चलाने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे घुसपैठियों को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराने वालों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए। पुलिस विभाग













