न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र BIG BREAKING: देहरादून में EVM-VVPAT की सुरक्षा पर डीएम आशीष चौहान की पैनी नजर, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग वेयरहाउस का किया निरीक्षण BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले; SSP ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश
Home » निर्देश » सीएम धामी ने दिए विदेशी घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, पुलिस को अपराधियों में भय और जनता से मित्रता बनाए रखने की हिदायत

सीएम धामी ने दिए विदेशी घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, पुलिस को अपराधियों में भय और जनता से मित्रता बनाए रखने की हिदायत

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर रह रहे विदेशी घुसपैठियों के खिलाफ प्रशासन के साथ मिलकर व्यापक अभियान चलाने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे घुसपैठियों को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराने वालों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए।

पुलिस विभाग की राज्य स्तरीय संगोष्ठी में सीएम धामी ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता से मित्रवत व्यवहार बनाए रखें, लेकिन अपराधियों के मन में कानून का भय भी जरूरी है। ड्रग्स और साइबर अपराधों पर सख्ती के साथ तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कैंची धाम में अगले 10 दिन में हेलीपैड की व्यवस्था करने को कहा है। वे स्वयं 10 दिन बाद वहां पहुंचेंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए अस्थायी पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था और यात्रियों के डेटा संग्रह पर भी जोर दिया गया।

पुलिस थानों के आधुनिकीकरण, थानों के पास आवासीय सुविधा और देहरादून में सीसीटीवी कवरेज की समीक्षा भी सीएम ने की। साथ ही, ऊधमसिंह नगर में प्रस्तावित फॉरेंसिक लैब के लिए केंद्र सरकार से समन्वय के निर्देश दिए।

सभी एसएसपी और एसपी को गोद लिए थानों की स्थिति में सुधार और नियमित निरीक्षण के निर्देश भी दिए गए हैं।

ALSO READ  "दिशा बैठक में सांसद त्रिवेन्द्र रावत सख्त: जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 9 6 5
Users Today : 421
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 9 6 5
Users Today : 421
Users Yesterday : 1097