एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने झबरेड़ा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया
(शहजाद अली हरिद्वार) झबरेड़ा (हरिद्वार)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सोमवार को थाना झबरेड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत सेरिमोनियल गार्ड द्वारा सलामी से हुई, जिसके बाद एसएसपी ने थाना कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी मैस, बैरक सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन जांच की। इस दौरान उन्होंने राजकीय अभिलेखों का अवलोकन किया













