न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » निरीक्षण » चारधाम यात्रियों की सेवा में जुटी सरकार: धन सिंह रावत का श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में औचक निरीक्षण

चारधाम यात्रियों की सेवा में जुटी सरकार: धन सिंह रावत का श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में औचक निरीक्षण

(शहजाद अली हरिद्वार)श्रीनगर (गढ़वाल), 23 मई — उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार देर रात राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के इमरजेंसी विभाग का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बीमार यात्रियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) और संबंधित डॉक्टरों को निर्देशित किया कि यात्रा पर आए सभी मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे सक्रिय रहनी चाहिए और किसी भी मरीज को इलाज में देरी न हो।

डॉ. रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और स्वास्थ्यप्रद यात्रा अनुभव दिया जाए।

उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और डॉक्टरों की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के बाद मंत्री रावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार यात्रा अवधि के दौरान सभी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क मोड में रख रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

ALSO READ  "डीएम कर्मेंद्र सिंह और मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अगुवाई में महिला सशक्तिकरण व ग्रामोत्थान को नई उड़ान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 6
Users Today : 15
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 6
Users Today : 15
Users Yesterday : 811