(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने आज श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर डॉ स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के आश्रम में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान मंत्री बत्रा ने महाराज से स्नेहिल भेंटवार्ता करते हुए उनका आशीर्वाद एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट के दौरान धर्म, समाज सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने मंत्री को सदैव जनसेवा एवं समाज हित में कार्य करने का आशीर्वाद दिया।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि संतों का सानिध्य जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने महाराज के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर आश्रम का आध्यात्मिक वातावरण अत्यंत दिव्य एवं श्रद्धामय रहा।
















































