न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार में नशे के खिलाफ जनआंदोलन की गूंज: Trivendra Singh Rawat और Anita Bharti की मौजूदगी में सैकड़ों युवाओं ने ली नशामुक्त समाज बनाने की ऐतिहासिक शपथ” “जदयू को बड़ा झटका: समाजवाद की मजबूत आवाज केसी त्यागी ने थामा राष्ट्रीय लोक दल का हाथ, जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता” “ईद की नमाज़ में खलल डालने की साज़िश नाकाम: हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, तमंचे के साथ शातिर गिरफ्तार” “रानीपुर में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान: 16 मकान मालिकों पर गिरी गाज, ₹1.60 लाख के चालान से मचा हड़कंप!” “कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने में जुटी भाजपा—प्रशिक्षण महाभियान 2026 से संगठन को नई धार, विकास तिवारी का बड़ा संदेश” “रुड़की में गूंजा स्वागत का शंखनाद: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का ढोल-नगाड़ों संग भव्य अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह”
Home » अभियान » “रानीपुर में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान: 16 मकान मालिकों पर गिरी गाज, ₹1.60 लाख के चालान से मचा हड़कंप!”

“रानीपुर में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान: 16 मकान मालिकों पर गिरी गाज, ₹1.60 लाख के चालान से मचा हड़कंप!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। रानीपुर पुलिस टीम द्वारा रविवार को संजय नगर टिबड़ी, साईं धाम कॉलोनी, विष्णुलोक कॉलोनी, रामधाम कॉलोनी, सलेमपुर व औद्योगिक क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया।कुल 40 व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन किया गया तथा बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 16 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए ₹1,60,000 के कोर्ट चालान किए गए। पुलिस द्वारा सभी मकान मालिकों को अपने किरायेदारों एवं घरेलू सहायकों का अनिवार्य सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया गया। रानीपुर पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो सके। सत्यापन अभियान की टीम में आशुतोष राणा, प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लांट, ⁠उ0नि0 मन्दीप सिंह, ⁠अ0उ0नि0 मोहन सिंह शामिल रहे।

95 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *