न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान
Home » कार्यवाही » “ऑपरेशन कालनेमि में बड़ी कामयाबी: ‘AGHORA’ यूट्यूब चैनल के जरिए तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, ₹4.55 लाख बरामद”

“ऑपरेशन कालनेमि में बड़ी कामयाबी: ‘AGHORA’ यूट्यूब चैनल के जरिए तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, ₹4.55 लाख बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए धार्मिक आस्था और अंधविश्वास का फायदा उठाकर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के निर्देशन में थाना श्यामपुर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ठगी गई 4.60 लाख रुपये की रकम में से 4.55 लाख रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त लग्जरी एंडेवर कार, आईफोन और तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल की गई सामग्री भी बरामद कर ली है।

डायल-112 पर मिली सूचना से खुला पूरा मामला

पुलिस के अनुसार 16 जुलाई 2026 की रात करीब साढ़े नौ बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि चंडी माता मंदिर के पास स्थित मन्नत ढाबा के निकट एक एंडेवर कार में सवार महिला और दो पुरुष एक व्यक्ति से 4.60 लाख रुपये लेकर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही थाना श्यामपुर पुलिस सक्रिय हो गई और क्षेत्र में नाकाबंदी कर सभी चेक पोस्टों को अलर्ट कर दिया गया।

अगले दिन हरियाणा के सोनीपत निवासी विनोद कुमार की शिकायत पर थाना श्यामपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

यूट्यूब चैनल से बनाते थे लोगों को शिकार

जांच में सामने आया कि आरोपी “AGHORA” नाम से यूट्यूब चैनल संचालित करते थे। इस चैनल पर तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ, चमत्कार, भूत-प्रेत और ऊपरी बाधा दूर करने जैसे वीडियो अपलोड किए जाते थे। इन वीडियो को देखकर प्रभावित लोग अपनी पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए आरोपियों से संपर्क करते थे।पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों का विश्वास जीतने के बाद उन्हें विशेष पूजा और अनुष्ठान के नाम पर मोटी रकम लेकर बुलाते थे और फिर योजनाबद्ध तरीके से ठगी को अंजाम देते थे।

ALSO READ  सिडकुल में ड्रग्स पर सख्त पहरा! नार्कोटिक्स दवाओं के लाइसेंस और स्टॉक की बारीक जांच, ड्रग कंट्रोल विभाग व एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई से कंपनियों में मचा हड़कंप
ऐसे रची गई थी ठगी की पूरी साजिश

हरियाणा निवासी पीड़ित विनोद कुमार भी यूट्यूब वीडियो से प्रभावित होकर आरोपियों के संपर्क में आया था। आरोपियों ने उसे चंडी देवी मंदिर के पास विशेष पूजा कराने के लिए बुलाया और पूजा का खर्च 4.60 लाख रुपये बताया।योजना के तहत आरोपियों ने पीड़ित को लाल धागे से बंधा मिट्टी का मटका देकर मंत्र जाप करने के लिए कहा, जबकि नकदी से भरा बैग अपनी कार में रखवा लिया। इसके बाद पूजा की सामग्री लाने का बहाना बनाकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

12 घंटे में पुलिस ने दबोचे आरोपी

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल पुलिसिंग के समन्वय से लगातार छानबीन की। बॉर्डर चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

आखिरकार माइनिंग चेक पोस्ट चिड़ियापुर के पास पुलिस ने संदिग्ध एंडेवर कार को रोककर दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने ठगी की वारदात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने क्या-क्या किया बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 4 लाख 55 हजार रुपये नकद, एक आईफोन 17 प्रो मैक्स, घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की एंडेवर कार तथा तंत्र-मंत्र के नाम पर इस्तेमाल किया गया मिट्टी का मटका, ढक्कन, पीला कपड़ा और रोली-कलावा बरामद किया है।

अन्य राज्यों में भी फैला हो सकता है नेटवर्क

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया और यूट्यूब के जरिए लोगों में अंधविश्वास और भय पैदा कर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों रुपये तथा कीमती आभूषण ठग लेते थे।

ALSO READ  "नशे के सौदागरों पर SSP नवनीत सिंह का बड़ा वार: PIT NDPS एक्ट में तस्कर परवेज उर्फ छोटा गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्रवाई"

https://youtube.com/shorts/JGZkK0H7WBA?si=uyJJV3TXUCVE490B

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि गिरोह ने उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी इसी प्रकार की कई वारदातों को अंजाम दिया हो सकता है। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क, बैंक खातों, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।

तीनों आरोपी देहरादून और बिजनौर से जुड़े

गिरफ्तार आरोपियों में मलकीत उर्फ राकेश शर्मा उर्फ मोहित, निवासी मंडावर जनपद बिजनौर (हाल निवासी देहरादून), मोन्टी जोशी निवासी पटेलनगर, देहरादून तथा एक महिला निवासी पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी भद्रकाली, देहरादून) शामिल हैं।

हरिद्वार पुलिस की आमजन से अपील

हरिद्वार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तांत्रिक, बाबा या सोशल मीडिया चैनल के झांसे में आकर तंत्र-मंत्र, भूत-प्रेत, ऊपरी बाधा या चमत्कार के नाम पर धनराशि न दें। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की ठगी का प्रयास करता है तो तत्काल डायल-112 या निकटतम पुलिस थाने को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि जागरूकता ही ऐसी साइबर और धार्मिक आस्था से जुड़ी ठगी से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 7 1
Users Today : 816
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 7 1
Users Today : 816
Users Yesterday : 1179