न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 13 मार्च को जिला सेवायोजन कार्यालय में लगेगा भव्य रोजगार मेला, 4–5 नामी कंपनियों में लगभग 150 पदों पर होगी सीधी भर्ती, हाईस्कूल से स्नातक तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा सुनहरा अवसर” “फेसबुक-इंस्टाग्राम के चक्कर से निकलो, अपने भविष्य को संवारो” — धनौरी पीजी कॉलेज में महिला दिवस सप्ताह समापन पर एसएसपी नवनीत सिंह की युवाओं को सख्त नसीहत, सोशल मीडिया एडिक्शन और नशे से दूर रहने की अपील” “विकास को मिली रफ्तार: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर की कई सड़कों का किया लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सौगात” “हाईवे की बदहाली पर डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन, NHAI अधिकारियों को जारी किया नोटिस… हरिद्वार के राष्ट्रीय राजमार्गों को तुरंत गड्ढा मुक्त करने, साइन बोर्ड लगाने और अंधेरे वाले स्थानों पर लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश” “डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में गूंजे जनता के सवाल — 61 शिकायतें दर्ज, 35 का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश” अगर चाहें तो मैं “नारी है शक्ति, संस्कार और आत्मबल की पहचान” – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गीता धामी का प्रेरक संदेश, ब्रह्माकुमारीज कार्यक्रम में गूंजा नारी सशक्तिकरण का स्वर”
Home » रोजगार » “हरिद्वार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 13 मार्च को जिला सेवायोजन कार्यालय में लगेगा भव्य रोजगार मेला, 4–5 नामी कंपनियों में लगभग 150 पदों पर होगी सीधी भर्ती, हाईस्कूल से स्नातक तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा सुनहरा अवसर”

“हरिद्वार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 13 मार्च को जिला सेवायोजन कार्यालय में लगेगा भव्य रोजगार मेला, 4–5 नामी कंपनियों में लगभग 150 पदों पर होगी सीधी भर्ती, हाईस्कूल से स्नातक तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा सुनहरा अवसर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 13 मार्च 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होगा।

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में जनपद हरिद्वार की लगभग 4 से 5 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिभाग करने की संभावना है। हालांकि प्रतिभागी कंपनियों की संख्या में परिवर्तन भी हो सकता है। मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगभग 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (वेल्डर, फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन) तथा स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

जिला सेवायोजन कार्यालय ने सभी इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 13 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे अपने सभी शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्रों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकतें है।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय दिवस में प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार से संपर्क कर सकते हैं।

115 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“फेसबुक-इंस्टाग्राम के चक्कर से निकलो, अपने भविष्य को संवारो” — धनौरी पीजी कॉलेज में महिला दिवस सप्ताह समापन पर एसएसपी नवनीत सिंह की युवाओं को सख्त नसीहत, सोशल मीडिया एडिक्शन और नशे से दूर रहने की अपील”

“हाईवे की बदहाली पर डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन, NHAI अधिकारियों को जारी किया नोटिस… हरिद्वार के राष्ट्रीय राजमार्गों को तुरंत गड्ढा मुक्त करने, साइन बोर्ड लगाने और अंधेरे वाले स्थानों पर लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश”