न्यूज़ फ्लैश
“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!” “होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”
Home » सौगात » राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात: अब 5400 ग्रेड वेतन तक एलटीसी में हवाई यात्रा की सुविधा

राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात: अब 5400 ग्रेड वेतन तक एलटीसी में हवाई यात्रा की सुविधा

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए यात्रा अवकाश (LTC) के नियमों में संशोधन कर दिया है।

अब 5400 ग्रेड वेतन तक के अधिकारी एवं कर्मचारी हवाई जहाज से यात्रा कर सकेंगे। इससे पहले यह सुविधा केवल उच्च ग्रेड वेतन वाले अधिकारियों के लिए ही सीमित थी। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

सरकार के इस निर्णय का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव और वित्त सचिव का आभार जताया है। अब कर्मचारी रेल के साथ-साथ वायुयान के माध्यम से भी यात्रा कर पाएंगे, जिससे उन्हें ज्यादा सुविधा और समय की बचत होगी।

एलटीसी नियमों में एक और बड़ा बदलाव यह किया गया है कि अब एलटीसी लेने के लिए न्यूनतम उपार्जित अवकाश की अवधि 15 दिन से घटाकर 5 दिन कर दी गई है। इससे ज्यादा कर्मचारी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

सरकारी आदेश के मुताबिक, 5400 ग्रेड वेतन वालों को अब रेल यात्रा में प्रथम श्रेणी की सुविधा मिलेगी, जबकि पहले वे सेकंड एसी में ही यात्रा कर सकते थे। वहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब तृतीय श्रेणी वातानुकूलित (3rd AC) में यात्रा की सुविधा मिलेगी, जो पहले केवल स्लीपर क्लास तक सीमित थी।

यह निर्णय कर्मचारियों के हित में लिया गया एक बड़ा कदम है, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक और सम्मानजनक होगी।

685 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”