न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों का महामंथन! राज्यपाल से मिलीं मेला अधिकारी सोनिका, AI-टेक्नोलॉजी, हाईटेक सर्विलांस और भीड़ प्रबंधन पर बड़ा फोकस BIG BREAKING:: रात के अंधेरे में मगरमच्छ का आतंक खत्म! तड़के 3 बजे वन विभाग ने ग्रामीणों संग दबोचा, रोहालकी किशनपुर ने ली राहत की सांस BIG BREAKING:: बहन के इश्क पर भाई बना कातिल, पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा तो पैर में लगी गोली!
Home » राहत » BIG BREAKING:: रात के अंधेरे में मगरमच्छ का आतंक खत्म! तड़के 3 बजे वन विभाग ने ग्रामीणों संग दबोचा, रोहालकी किशनपुर ने ली राहत की सांस

BIG BREAKING:: रात के अंधेरे में मगरमच्छ का आतंक खत्म! तड़के 3 बजे वन विभाग ने ग्रामीणों संग दबोचा, रोहालकी किशनपुर ने ली राहत की सांस

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। रोहालकी किशनपुर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से ग्रामीणों के बीच दहशत का कारण बने मगरमच्छ को आखिरकार वन विभाग की टीम ने बुधवार तड़के सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। मगरमच्छ को किशनपुर की पुरानी पानी की टंकी के पास स्थित गंदे नाले की पुलिया के आसपास देखा गया था। क्षेत्र में कुछ कुत्तों के गायब होने के बाद ग्रामीणों को आसपास मगरमच्छ की मौजूदगी का शक था।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार तड़के करीब 2 से 2:30 बजे रोहालकी किशनपुर निवासी सावन किसी काम से घर से बाहर निकला था। इसी दौरान सड़क के पास उसकी नजर एक मगरमच्छ पर पड़ी। अचानक मगरमच्छ दिखाई देने से वह भी कुछ देर के लिए सकते में आ गया, लेकिन सावन ने हिम्मत दिखाते हुए डिश केबल की मदद से मगरमच्छ को बांध दिया। इसके बाद उसने तत्काल बहादराबाद वन विभाग को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रात करीब तीन बजे मौके पर पहुंच गई। टीम ने ग्रामीणों की मदद से मौके का जायजा लिया और आवश्यक सावधानियां बरतते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने कब्जे में ले लिया। रात के समय सूचना मिलने के बावजूद तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई किए जाने पर ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम की सराहना की।

मगरमच्छ के रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में मौजूद नाले और आसपास के संभावित ठिकानों की भी जांच की जानी चाहिए, ताकि कहीं और मगरमच्छ छिपा न हो और भविष्य में ग्रामीणों को किसी तरह का खतरा न रहे।

ALSO READ  "चारधाम यात्रा को बड़ी राहत: सिरोबगड़ भूस्खलन ट्रीटमेंट को मिली मंजूरी, 95.12 करोड़ से सुरक्षित होगा केदारनाथ–बद्रीनाथ हाईवे"

रेस्क्यू अभियान में वन विभाग की टीम से धर्मेंद्र, कार्तिक, राजीव, लोकेश सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे। मौके पर ग्रामीण जसवीर सैनी, हिमांशु चौहान, शुभम कश्यप, अभिषेक कश्यप, मंजीत, सावन, मन्नू वाल्मीकि, बिट्टू वाल्मीकि, राजा सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 0 8 1
Users Today : 71
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 0 8 1
Users Today : 71
Users Yesterday : 861