न्यूज़ फ्लैश
🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ BIG BREAKING:: “नाप जमीन की थी, हिसाब रिश्वत का निकला! 30 हजार लेते पटवारी जी चढ़े विजिलेंस के हत्थे” BIG BREAKING:: संस्कृत की नई उड़ान! AI, रिसर्च और टेक्नोलॉजी से जुड़ेगी देववाणी, 32 मेधावियों को गोल्ड मेडल से सम्मान BIG BREAKING:: पुश्तैनी जमीन बनी रिश्तों की दुश्मन! बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार
Home » राहत » BIG BREAKING:: आदेश चौहान की पहल रंग लाई, रानीपुर में ₹3.41 करोड़ की सड़कों को मिली ‘हरी झंडी’! चार सड़कों का होगा कायाकल्प, हजारों परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

BIG BREAKING:: आदेश चौहान की पहल रंग लाई, रानीपुर में ₹3.41 करोड़ की सड़कों को मिली ‘हरी झंडी’! चार सड़कों का होगा कायाकल्प, हजारों परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान के प्रस्ताव पर क्षेत्र में चार महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के लिए कुल ₹3.41 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों के तहत शिवालिकनगर नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़कों का चौड़ीकरण, डामरीकरण, पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के हजारों परिवारों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

स्वीकृत कार्यों में वार्ड संख्या 02 में ₹99.42 लाख की लागत से करीब 4.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शामिल है। वहीं शिवालिकनगर शिव मंदिर से चिन्मय डिग्री कॉलेज की ओर जाने वाले करीब एक किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण के लिए ₹45.26 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

ALSO READ  "चारधाम यात्रा को बड़ी राहत: सिरोबगड़ भूस्खलन ट्रीटमेंट को मिली मंजूरी, 95.12 करोड़ से सुरक्षित होगा केदारनाथ–बद्रीनाथ हाईवे"

इसी क्रम में वार्ड संख्या 03 में ₹97.48 लाख की लागत से लगभग दो किलोमीटर सड़क का डामरीकरण एवं पुनर्निर्माण किया जाएगा। जबकि वार्ड संख्या 04 में ₹99.11 लाख की लागत से करीब पांच किलोमीटर सड़क का डामरीकरण एवं पुनर्निर्माण प्रस्तावित है।

सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने के बाद विधायक आदेश चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्रीय आवश्यकताओं और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को धरातल पर उतार रही है। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार गति दी जा रही है।

ALSO READ  बड़ी राहत गढ़वाल–कुमाऊंवासियों को | CM धामी ने बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल के लिए दी 57 करोड़ की स्वीकृति, अब जल्द शुरू होगा निर्माण ????

विधायक ने कहा कि इन सड़कों के चौड़ीकरण, डामरीकरण और सुदृढ़ीकरण से स्थानीय निवासियों के साथ विद्यार्थियों, व्यापारियों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है और रानीपुर विधानसभा में विकास का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 2 5 4
Users Today : 71
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 2 5 4
Users Today : 71
Users Yesterday : 1573