(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने पांच पेटी देशी शराब माल्टा मार्का के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब के साथ स्कूटी भी बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 अगस्त 2026 को थाना सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीपल चौक, रावली महदूद से स्कूटी सवार नितेश को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पांच पेटी देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब और स्कूटी को कब्जे में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितेश पुत्र रामाशीष, निवासी व्हाइट हाउस, महादेवपुरम, रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 426/26 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल सुनील सैनी और कांस्टेबल रोहित शामिल रहे। पुलिस अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है।








































Users Today : 46
Users Yesterday : 1012






