न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा? BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर मंत्री प्रदीप बत्रा का त्वरित एक्शन, जनसुनवाई में सुनीं फरियादें; जरूरतमंदों को बांटे राहत कोष के चेक! BIG BREAKING:: बडेडी में राव काले खान की विशाल जनसभा, मुस्लिम समाज को भाजपा से जोड़ने का नेताओं ने किया आह्वान
Home » नवरात्रि » BIG BREAKING:: प्रथम नवरात्रि पर मां भगवती की भक्ति में डूबे कांग्रेस नेता मनोज धनगर, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मांगी दुआ

BIG BREAKING:: प्रथम नवरात्रि पर मां भगवती की भक्ति में डूबे कांग्रेस नेता मनोज धनगर, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मांगी दुआ

(SHAJAD ALI)*हरिद्वार। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के प्रथम दिन वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं 26 बीएचईएल रानीपुर विधानसभा, हरिद्वार से मनोज धनगर ने मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मां भगवती के चरणों में शीश नवाया। इस अवसर पर उन्होंने मां शैलपुत्री से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली की कामना की।

मनोज धनगर ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना से जीवन में नई शक्ति, उत्साह और आत्मविश्वास का संचार होता है। यह पावन पर्व हमें सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। नवरात्रि के दौरान मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालु अपने परिवार और समाज की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

उन्होंने मां जगदम्बा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। हर घर में सुख-शांति, प्रत्येक परिवार में खुशहाली और हर व्यक्ति के जीवन में नई आशा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। मां भगवती सभी के कष्टों को दूर करें और समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे तथा एकता की भावना को मजबूत बनाएं।

मनोज धनगर ने कहा कि मां शैलपुत्री के आशीर्वाद से नवरात्रि का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, शक्ति और मंगल लेकर आए। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखमय, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 7 0 9
Users Today : 283
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 7 0 9
Users Today : 283
Users Yesterday : 844