न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: वाहन लूट का इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, ठिकाने बदलकर भी नहीं बच सका आदित्य; तमंचा-कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद BIG BREAKING:: रोमांचक सेमीफाइनल में गूंजा मैदान! नैनीताल-पौड़ी का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-19 के फाइनल में बनाई जगह BIG BREAKING:: संस्कृत को मिलेगा आधुनिक अंदाज, पर्यटन से जुड़ेगा ‘संस्कृत ग्राम’ मॉडल; मुख्य सचिव ने प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल टूल्स और समर कैंप पर दिया जोर BIG BREAKING:: मानव तस्करी पर उत्तराखंड में बड़ा एक्शन प्लान! पंतनगर में जुटेंगे पुलिस, सुरक्षा बल और विशेषज्ञ, बनेगी सख्त रणनीति BIG BREAKING:: सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क पर कसा शिकंजा अनधिकृत डंपिंग साइटों पर होगी कार्रवाई, कचरा फेंकने वालों के चालान के निर्देश BIG BREAKING:: गन्ना पेराई सत्र से पहले गरमाया मुद्दा, मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले सुशील राठी; किसानों की समस्याओं और तैयारियों पर हुई अहम चर्चा
Home » समारोह » BIG BREAKING:: वन्यजीव संरक्षण पर राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले—सुरक्षित वन्यजीव ही उत्तराखण्ड के सुरक्षित भविष्य की पहचान

BIG BREAKING:: वन्यजीव संरक्षण पर राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले—सुरक्षित वन्यजीव ही उत्तराखण्ड के सुरक्षित भविष्य की पहचान

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण केवल वन्यजीवों को बचाने तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह मनुष्य और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा है। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाते हुए हमें ऐसा उत्तराखण्ड तैयार करना है, जहां विकास की सड़कें आगे बढ़ें, लेकिन वन्यजीवों के प्राकृतिक मार्ग बाधित न हों। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण वन विभाग की जिम्मेदारी के साथ-साथ पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

राज्यपाल आज लोक भवन में आयोजित वन्यजीव सप्ताह-2026 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उत्तराखण्ड वन विभाग द्वारा अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में प्रत्येक वर्ष राज्य में वन्यजीव सप्ताह का आयोजन किया जाता है, जिसके अनुक्रम में इस वर्ष भी दिनांक 01 अक्टूबर, 2026 को आई0सी0एफ0आर0ई0 के सहयोग से आई0सी0एफ0आर0ई0 ऑडिटोरियम देहरादून में वन्यजीव सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। जिसका समापन दिनांक 08 अक्टूबर, 2026 को राज्यपाल द्वारा लोक भवन में किया गया।

राज्यपाल ने कहा कि वन्यजीवों को केवल संरक्षित क्षेत्रों तक सीमित रखकर सुरक्षित नहीं किया जा सकता। बाघ के लिए स्वस्थ जंगल, हाथियों के लिए सुरक्षित गलियारे, पक्षियों के लिए सुरक्षित आकाश और सभी वन्यजीवों के लिए स्वच्छ जल तथा आपस में जुड़े प्राकृतिक आवास आवश्यक हैं।

राज्यपाल ने कहा कि यदि हम वन्यजीवों को समानता और संवेदनशीलता की दृष्टि से देखेंगे तो उनकी जरूरतों को भी समझना होगा। उनके लिए सुरक्षित आवास, प्राकृतिक गलियारे और पर्याप्त भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों को भोजन और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध नहीं होगा तो वे मानव बस्तियों की ओर आने के लिए मजबूर होंगे। इसलिए समाधान संघर्ष को बढ़ाने में नहीं, बल्कि वन्यजीवों की आवश्यकताओं को समझकर सह-अस्तित्व का रास्ता तलाशने में है।

ALSO READ  “राजकमल कॉलेज स्पोर्ट्स कार्निवल ग्रैंड फिनाले: मैदान में जुनून की गर्जना, प्रतिभा का विस्फोट और विजेताओं की चमक ने बनाया समापन समारोह unforgettable!”

राज्यपाल ने कहा कि 21वीं सदी में तकनीक ने हमें वन्यजीव संरक्षण के लिए नए अवसर दिए हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कैमरा ट्रैप, रिमोट सेंसिंग, जियोस्पेशियल मैपिंग, कॉलर आइडेंटिफिकेशन और आधुनिक डेटा विश्लेषण के माध्यम से वन्यजीवों की गतिविधियों, आवागमन और व्यवहार को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और दोनों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष के समाधान के लिए मनुष्य और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संतुलित दृष्टिकोण अपनाना होगा। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष को आपदा के रूप में स्वीकार करना तथा जिला स्तर पर न्यूनीकरण एवं प्रबंधन समितियों का गठन इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने वन एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बिनसर वन्यजीव अभयारण्य अल्मोड़ा के लोगो (Logo)का भी विमोचन किया गया।

प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) श्री कपिल लाल ने कहा कि वन्यजीव सप्ताह का उद्देश्य वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता और सहभागिता बढ़ाना है। इस वर्ष की थीम “जुड़े हुए आवास, समृद्ध वन्यजीवन” जिसके तहत संरक्षित क्षेत्रों के साथ वन्यजीव गलियारों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीवों के साथ मानव आबादी के निकट निवास के कारण मानव-वन्यजीव संघर्ष की चुनौती बनी रहती है। इसके न्यूनीकरण के लिए वन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।

इस अवसर पर सांसद श्री नरेश बंसल, सचिव श्री सी रविशंकर, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) श्रीमती नीना ग्रेवाल सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 2 7 4 0
Users Today : 92
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 2 7 4 0
Users Today : 92
Users Yesterday : 836