न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा? BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर मंत्री प्रदीप बत्रा का त्वरित एक्शन, जनसुनवाई में सुनीं फरियादें; जरूरतमंदों को बांटे राहत कोष के चेक! BIG BREAKING:: बडेडी में राव काले खान की विशाल जनसभा, मुस्लिम समाज को भाजपा से जोड़ने का नेताओं ने किया आह्वान
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:: रुड़की में गीता धामी का नारी शक्ति पर जोर, मनीषा बत्रा से मुलाकात; ‘रंगीलो रास’ में संस्कृति और महिला सम्मान का दिखेगा भव्य संगम!

BIG BREAKING:: रुड़की में गीता धामी का नारी शक्ति पर जोर, मनीषा बत्रा से मुलाकात; ‘रंगीलो रास’ में संस्कृति और महिला सम्मान का दिखेगा भव्य संगम!

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी श्रीमती गीता पुष्कर धामी आज रुड़की पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी समाजसेविका मनीषा बत्रा से मुलाकात की। गीता पुष्कर धामी रुड़की में आयोजित ‘रंगीलो रास–नारी शक्ति महासंगम’ में शामिल होने के लिए पहुंची। उनकी समाजसेविका मनीषा बत्रा से हुई मुलाकात को महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक सहभागिता के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुलाकात के दौरान महिला शक्ति के सम्मान, समाज में महिलाओं की भूमिका और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर सकारात्मक संवाद का संदेश सामने आया। गीता पुष्कर धामी ने कहा कि नारी शक्ति हमारे समाज की आधारशिला है। महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, एक-दूसरे से जुड़ने और हमारी समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। नारी शक्ति का सम्मान और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाजसेविका मनीषा बत्रा ने कहा कि रंगीलो रास–नारी शक्ति महासंगम जैसे आयोजन महिलाओं को एक मंच पर लाने और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय प्रयास हैं। नारी शक्ति केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी अहम योगदान देती है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि महिलाओं को उनकी प्रतिभा और क्षमताओं के अनुरूप आगे बढ़ने के अवसर मिलें तथा उनके योगदान को उचित सम्मान प्राप्त हो।

आयोजक गौरव कौशिक की ओर से आयोजित ‘रंगीलो रास–नारी शक्ति महासंगम’ का आयोजन रुड़की के वैशाली मंडपम ग्राउंड में किया जा रहा है। कार्यक्रम में गरबा, डांडिया, मनोरंजक गतिविधियों, प्रेरणादायक संवाद और रुड़की की प्रेरणादायी महिलाओं के सम्मान सहित विभिन्न गतिविधियां निर्धारित हैं।

ALSO READ  BIG BREAKING:: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी से मिले राजीव शर्मा, देवभूमि के विकास और गौरवशाली विरासत की जमकर की सराहना!

नवरात्र के उत्सवी माहौल में आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं की सहभागिता, उनकी उपलब्धियों और सामाजिक योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। गीता पुष्कर धामी का रुड़की आगमन और समाजसेविका मनीषा बत्रा से मुलाकात ने आयोजन से जुड़े महिला सम्मान और सांस्कृतिक सहभागिता के संदेश को प्रमुखता दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 7 0 9
Users Today : 283
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 7 0 9
Users Today : 283
Users Yesterday : 844