न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जौनपुर महोत्सव में CM धामी का धमाकेदार ऐलान! 52 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, थत्यूड़ CHC बनेगा उप जिला चिकित्सालय, सड़क-पेयजल और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की शिष्टाचार भेंट, खेल जगत की उपलब्धियों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: नशेड़ी चोर का अनोखा ‘बाइक बैंक’! गंगनहर किनारे झाड़ियों में छिपा रखी थीं 10 मोटरसाइकिलें, पुलिस ने खोली चोरी की पूरी दुकान! BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की शिष्टाचार भेंट, खेल जगत की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की शिष्टाचार भेंट, खेल जगत की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर बातचीत हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय क्रिकेट में हरभजन सिंह के उल्लेखनीय योगदान, खेल के प्रति उनके समर्पण और शानदार उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह ने अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के दम पर विश्व क्रिकेट में एक अलग पहचान बनाई है। उनका क्रिकेट करियर संघर्ष, मेहनत, अनुशासन और निरंतर सफलता की मिसाल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरभजन सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी खेल उपलब्धियां युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का काम करती हैं।

शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री और हरभजन सिंह के बीच खेलों को बढ़ावा देने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

गौरतलब है कि हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट के प्रमुख स्पिन गेंदबाजों में शुमार रहे हैं। उन्होंने अपने लंबे क्रिकेट करियर में कई यादगार उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री और पूर्व क्रिकेटर की इस मुलाकात को खेल एवं युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: अपनी जरूरत से पहले जरूरतमंद विद्यार्थियों की चिंता, लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छू लिया CM धामी का दिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 9 4 7
Users Today : 521
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 9 4 7
Users Today : 521
Users Yesterday : 844