न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: लक्सर में गौकशी पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार—औजारों संग गौवंशीय अवशेष बरामद BIG BREAKING: देहरादून में ज्वैलरी एग्जीबिशन में CM धामी का खास अंदाज, बोले—उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान BIG BREAKING: लक्सर में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह, 500 से अधिक गुरुजनों को किया गया सम्मानित; त्रिवेंद्र रावत ने कहा—शिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव BIG BREAKING: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में CM धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज समारोह BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान!
Home » पहचान » BIG BREAKING: देहरादून में ज्वैलरी एग्जीबिशन में CM धामी का खास अंदाज, बोले—उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान

BIG BREAKING: देहरादून में ज्वैलरी एग्जीबिशन में CM धामी का खास अंदाज, बोले—उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड देहरादून स्थित होटल में सर्राफ मंडल देहरादून द्वारा आयोजित भव्य एग्जीबिशन का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एग्जीबिशन में प्रदर्शित विभिन्न प्रकार के आभूषणों, पारंपरिक डिजाइनों और स्वर्णकारों की कला एवं हुनर का अवलोकन किया तथा आयोजकों और स्वर्णकार समाज को इस आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय कला, संस्कृति, परंपरा और स्थानीय हुनर को नई पहचान देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। स्वर्णकार समाज केवल आभूषणों का निर्माण नहीं करता, बल्कि भारत की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने एवं उसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य भी करता है। विवाह, त्योहार और धार्मिक अनुष्ठानों सहित हमारे जीवन के प्रत्येक शुभ अवसर पर आभूषण हमारी परंपराओं, भावनाओं और सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक रहे हैं।

ALSO READ  "उत्तराखण्ड की भूस्खलन विशेषज्ञता का डंका यूपी तक! खारा हाइड्रो प्रोजेक्ट से ULMCC को पहली बार ₹4.21 लाख की कमाई"

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘मेक इन इंडिया’, ‘मेड इन इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसी पहलों के माध्यम से देश के कारीगरों, स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी हुनर को नई पहचान एवं नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य के अनुरूप भारत को वैश्विक ज्वैलरी मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइनिंग का प्रमुख हब बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी पारंपरिक कौशल, हस्तशिल्प एवं स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने के साथ ही कौशल विकास और आर्थिक सहायता के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के समृद्ध पारंपरिक आभूषणों—गढ़वाली नथ, पौंजी, चंपकली हार, कुमाऊंनी गुलोबंद, पिचौरा हार, झूमका आदि को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने की आवश्यकता है।

ALSO READ  "फार्मा सेक्टर में आत्मनिर्भर भारत की नई उड़ान! नड्डा बोले—दवा निर्माण में एमएसएमई निभाएगा बड़ी भूमिका, दुनिया में बनेगी ‘ब्रांड भारत’ की मजबूत पहचान"

उन्होंने कहा कि पारंपरिक डिजाइनों को आधुनिक आवश्यकताओं और बदलते समय के अनुरूप विकसित कर ‘लोकल टू ग्लोबल’ के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इससे उत्तराखंड के स्थानीय कारीगरों और स्वर्णकारों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा युवा पीढ़ी भी अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से और अधिक जुड़ सकेगी।मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि पारंपरिक आभूषणों के संरक्षण के साथ-साथ स्वर्णकार समाज के कौशल विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में आवश्यक योजना तैयार कर स्वर्णकारों एवं कारीगरों को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

ALSO READ  96 की उम्र में भी जज़्बा जवान: जबर सिंह रावत ने सीएम राहत कोष में दिए ₹7 लाख, धामी बोले– देवभूमि की सच्ची पहचान!

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ बनाने के ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने इस संकल्प को साकार करने में स्वर्णकार समाज से सक्रिय सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया।

इस अवसर पर सर्राफ मंडल देहरादून के पदाधिकारी एवं सदस्य, स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधि, आभूषण व्यवसायी, कारीगर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 6 6 8
Users Today : 282
Users Yesterday : 842
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 6 6 8
Users Today : 282
Users Yesterday : 842