
“उत्तराखण्ड की भूस्खलन विशेषज्ञता का डंका यूपी तक! खारा हाइड्रो प्रोजेक्ट से ULMCC को पहली बार ₹4.21 लाख की कमाई”
(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखण्ड की भूस्खलन विशेषज्ञता का दायरा लगातार बढ़ रहा है। राज्य में भूस्खलन जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन के क्षेत्र में विकसित तकनीकी क्षमता एवं अनुभव को अब दूसरे राज्यों में भी पहचान मिल रही है। उत्तराखण्ड भूस्खलन एवं न्यूनीकरण केन्द्र ने अपनी तकनीकी विशेषज्ञता के माध्यम से राज्य के बाहर भी अपनी

















