न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पनियाला में हिंदू रक्षा दल नेता पर फायरिंग से सनसनी, भीम आर्मी से जुड़े लोगों पर हमले का आरोप; कंधे को छूकर निकली गोली BIG BREAKING:: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में ABVP का ‘विजय उत्सव’! नवनिर्वाचित छात्रसंघ ने ली शपथ, मदन कौशिक ने दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: चमनलाल कॉलेज की शानदार उपलब्धि: 6 छात्रों ने UGC-NET में लहराया परचम, दो छात्राओं का कनाडा-इटली में पीएचडी के लिए चयन BIG BREAKING:: हरिद्वार में दिल की सेहत के लिए सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, मेट्रो अस्पताल की वॉकथॉन ने दिया ‘फिट हार्ट’ का जोरदार संदेश BIG BREAKING:: हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, सीखेंगे नई संस्कृति और नवाचार; CM धामी बोले- अच्छे अनुभवों से संवारें देवभूमि का भविष्य BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर हरिद्वार में गूंजेगा सद्भाव और स्वच्छता का संदेश, 2 अक्टूबर को होंगे विविध कार्यक्रम
Home » रिकोर्ड » BIG BREAKING:: सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन में चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास, 53.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन—बदरीनाथ और गंगोत्री में टूटे पुराने रिकॉर्ड

BIG BREAKING:: सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन में चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास, 53.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन—बदरीनाथ और गंगोत्री में टूटे पुराने रिकॉर्ड

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं राज्य सरकार के कुशल यात्रा प्रबंधन और बेहतर व्यवस्थाओं के कारण चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।

श्री बदरीनाथ धाम व श्री गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। श्री बदरीनाथ धाम में अब तक 18.10 लाख तथा श्री गंगोत्री धाम में पहली बार सर्वाधिक 8.41 लाख श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे हैं। श्री यमुनोत्री धाम में भी दर्शनार्थियों की संख्या 7.5 लाख के पार पहुंच चुकी है जबकि श्री केदारनाथ धाम की 15.57 लाख यात्री दर्शन कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि चारधाम यात्रा का पहला चरण बेहद सफल रहा है। दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। इसको देखते हुए सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा से जुड़े सभी जनपदों में आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड में रखा गया है। राज्य एवं जनपद स्तर पर संबंधित उच्चाधिकारियों द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं की निरन्तर समीक्षा की जा रही है।

इस बार की चारधाम यात्रा के कुल यात्रियों की संख्या की दृष्टि से इस यात्रा काल में अब तक 53 लाख 23 हजार 401 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। बीते वर्ष इस अवधि में यात्री संख्या लगभग 46 लाख थी, जबकि यात्रा में अभी डेढ माह का समय शेष है, जिसमें श्रद्धालुओं की संख्या में बीते वर्षों की अपेक्षा और अधिक वृद्धि होने का अनुमान है। श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा को लेकर भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। यहां बीते कई वर्षों की तुलना में पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 03 लाख 52 हजार 765 पहुंच चुकी है।

ALSO READ  "देवभूमि में टूटा आस्था का हर रिकॉर्ड! चारधाम से कैंची धाम तक उमड़ा श्रद्धालुओं का महाकुंभ, विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की ओर दौड़ा उत्तराखण्ड"

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशन में यात्रा को बेहद सतर्कता और निगरानी के साथ संचालित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वाेपरि रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। यात्रा से जुड़े रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जनपद में आपदा प्रबंधन विभाग को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 4 2 7 7
Users Today : 128
Users Yesterday : 1434
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 4 2 7 7
Users Today : 128
Users Yesterday : 1434