न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति से प्रदेश में बढ़ी सियासी हलचल BIG BREAKING:: धामी की बड़ी पहल: उत्तराखंड की 610 बसावटों को मिलेगी सड़क सुविधा, 315 सड़कों की मंजूरी पर केंद्र से चर्चा BIG BREAKING:: वेद मंदिर से फ्लाईओवर अंडरपास तक सड़क चौड़ीकरण की मांग, CM धामी से मिले विपिन चौधरी BIG BREAKING:: हरिद्वार में धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में राहत और बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, विकास योजनाओं को भी मिली मंजूरी BIG BREAKING:: बुग्गावाला पुलिस की चेकिंग में खुल गई पोल! पिस्टल और 3 कारतूस लेकर घूम रहा वसीम पहुंचा हवालात, SSP के अभियान ने बिगाड़ा खेल BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम! त्रिपुरा की 500 महिला बुनकरों की बदलेगी तकदीर, हथकरघा कारोबार को नई उड़ान देने के लिए हुआ ऐतिहासिक समझौता
Home » खुलासा » “BIG BREAKING:₹3.20 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा! ‘MD’ बनकर WhatsApp पर रचा जाल, कोलकाता से शातिर आरोपी गिरफ्तार”

“BIG BREAKING:₹3.20 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा! ‘MD’ बनकर WhatsApp पर रचा जाल, कोलकाता से शातिर आरोपी गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने ₹3.20 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में वांछित अभियुक्त चन्द्र कांत मिश्रा को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कंपनी के उच्चाधिकारी/मैनेजिंग डायरेक्टर बनकर WhatsApp के जरिए कंपनी के जनरल मैनेजर को विश्वास में लेकर करोड़ों रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों ने कंपनी के अधिकारी बनकर संपर्क किया और प्रोजेक्ट के एडवांस पेमेंट व अन्य आवश्यक भुगतानों के नाम पर धनराशि ट्रांसफर कराई। इसी क्रम में Shyam Trading Company के बैंक खाते में भी रकम भेजी गई। फर्जी पहचान और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर करीब ₹3.20 करोड़ की ठगी की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने साइबर टीम को तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपी की तलाश के निर्देश दिए। लगातार प्रयासों के बाद टीम को महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस टीम कोलकाता पहुंची और ग्रीन फील्ड सिटी, महेशतल्ला स्थित आरोपी के निवास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 04 सिम कार्ड और HP कंपनी का 01 लैपटॉप बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में लैपटॉप से विभिन्न कंपनियों व संस्थाओं के एडिटेबल दस्तावेज, बैंक लोन आवेदन, आधार कार्ड व पैन कार्ड की प्रतियां सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का फॉरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है।

पुलिस आरोपी से ठगी में उसकी भूमिका, धनराशि के लेन-देन और अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस प्रकरण में पूर्व में तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं और उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल किया जा चुका है। साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जांच जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक विकास भारद्वाज, अ0उ0नि0 सुरेश कुमार और हे0कानि0 शादाब अली शामिल रहे।

ALSO READ  "ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 11 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद, हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 0 1 3
Users Today : 56
Users Yesterday : 1062
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 0 1 3
Users Today : 56
Users Yesterday : 1062