न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति से प्रदेश में बढ़ी सियासी हलचल BIG BREAKING:: धामी की बड़ी पहल: उत्तराखंड की 610 बसावटों को मिलेगी सड़क सुविधा, 315 सड़कों की मंजूरी पर केंद्र से चर्चा BIG BREAKING:: वेद मंदिर से फ्लाईओवर अंडरपास तक सड़क चौड़ीकरण की मांग, CM धामी से मिले विपिन चौधरी BIG BREAKING:: हरिद्वार में धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में राहत और बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, विकास योजनाओं को भी मिली मंजूरी BIG BREAKING:: बुग्गावाला पुलिस की चेकिंग में खुल गई पोल! पिस्टल और 3 कारतूस लेकर घूम रहा वसीम पहुंचा हवालात, SSP के अभियान ने बिगाड़ा खेल BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम! त्रिपुरा की 500 महिला बुनकरों की बदलेगी तकदीर, हथकरघा कारोबार को नई उड़ान देने के लिए हुआ ऐतिहासिक समझौता
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:दोस्ती बनी दुश्मनी! शराब की महफिल में खूनी खेल, पैसों के लेनदेन और वीडियो बनाने पर कपिल की हत्या; मंगलौर पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा”

BIG BREAKING:दोस्ती बनी दुश्मनी! शराब की महफिल में खूनी खेल, पैसों के लेनदेन और वीडियो बनाने पर कपिल की हत्या; मंगलौर पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा”

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। हरिद्वार जनपद के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में रजवाहे से मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक और दोनों आरोपी आपस में दोस्त थे तथा उनके बीच पैसों का लेनदेन भी था। शराब पीने के दौरान वीडियो बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर कपिल की हत्या कर शव रजवाहे में डाल दिया और मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।पुलिस के अनुसार 23 अगस्त 2026 को ग्राम टिकोला स्थित रजवाहे में एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना कोतवाली मंगलौर पुलिस को मिली थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भगवान महर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल से भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। फील्ड यूनिट की मदद से भी आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। बाद में मृतक की पहचान कपिल पुत्र मेघपाल निवासी ग्राम टिकोला, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार के रूप में हुई।मृतक के भाई अमित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रितिक तथा उसके एक अन्य साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद मंगलौर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सुराग जुटाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर जानकारी एकत्र की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

जांच के दौरान नामजद आरोपियों की भूमिका प्रथम दृष्टया सामने आने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 27 अगस्त 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

ALSO READ  "ड्यूटी पर गया था कांस्टेबल, पीछे घर बना चोरों का निशाना: ताले तोड़ वाशिंग मशीन-लैपटॉप-नगदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने चार शातिर चोरों को दबोचकर पौने दो लाख का माल किया बरामद"

पैसों के लेनदेन और वीडियो बनाने से बढ़ा विवाद

पुलिस के मुताबिक मृतक कपिल की आरोपी रितिक पंवार और दीपक पंवार से दोस्ती थी। तीनों के बीच पैसों का लेनदेन भी चलता था। पुलिस जांच में सामने आया कि कपिल ने आरोपियों से करीब 15 हजार रुपये उधार लिए थे तथा 700 रुपये के कपड़े भी खरीदे थे। घटना वाले दिन दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर योजना के तहत कपिल को टिकोला पुलिया के पास बुलाया और वहां उसके साथ शराब पी।

इसी दौरान कपिल ने अपना मोबाइल फोन निकालकर रितिक और दीपक की वीडियो बनाने की बात कही। पुलिस के अनुसार इसी बात को लेकर दोनों आरोपी नाराज हो गए और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दोनों ने कपिल की हत्या कर दी और उसके शव को रजवाहे के पानी में डालकर मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक पंवार पुत्र धीर सिंह निवासी ग्राम जटौली तैय्यबपुर बड़ा, थाना देवबंद, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) और दीपक पंवार पुत्र सुरेश निवासी ग्राम जटौली तैय्यबपुर बड़ा, थाना देवबंद, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवान महर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुखपाल मान, उपनिरीक्षक कमलकान्त रतूड़ी, कांस्टेबल रणवीर, सुधीर, पंकज, केडी राणा, मौ. आमिर तथा चालक लाल सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 0 1 0
Users Today : 53
Users Yesterday : 1062
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 0 1 0
Users Today : 53
Users Yesterday : 1062