न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:Gen Z के प्रदर्शन पर संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति की दो टूक—विरोध हो, लेकिन संस्कार और संयम के साथ BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती
Home » चेतावनी » BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी

BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। मोबाइल डीलर एसोसिएशन रुड़की के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आजाद नगर चौक स्थित बजाज फाइनेंस कंपनी के कार्यालय का घेराव कर दुकानों के कोड बंद किए जाने का विरोध किया। मोबाइल विक्रेताओं ने कंपनी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए समस्याओं का समाधान नहीं होने पर दुकानें बंद कर आंदोलन की चेतावनी दी।

ALSO READ  हरीश रावत की हुंकार: “हमने बसाया था, भाजपा उजाड़ना चाहती है!” – गढ़मीरपुर के किसानों का हक बचाने के लिए सड़क पर उतरे हजारों किसान, रुड़की में फूटा गुस्सा, दिल्ली तक आंदोलन की चेतावनी

एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार भूटानी ने कहा कि मोबाइल दुकानों से खरीदे जाने वाले फोन के लिए ग्राहक बजाज फाइनेंस के माध्यम से ऋण लेते हैं। इसके लिए कंपनी के कर्मचारी ही ग्राहक से आवश्यक दस्तावेज लेते हैं और ऋण की प्रक्रिया पूरी करते हैं। इसके बावजूद यदि ग्राहक किश्त जमा नहीं करता है तो दुकानदार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहक द्वारा ऋण की किश्त नहीं चुकाने में मोबाइल विक्रेता की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

ALSO READ  नगर निगम कार्यालय में सरेआम गुंडागर्दी: किरायेदार दुकानदार ने कर्मचारी को पीटा, निगम में हंगामा, कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने शहर के कई मोबाइल विक्रेताओं के कोड बंद कर दिए हैं, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। कंपनी को अपनी हठधर्मिता छोड़कर विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

ALSO READ  Roorkee"ओपीएस बहाली की मांग पर रुड़की में गरजा शिक्षक-कर्मचारी संघ, सैकड़ों ने मशाल जुलूस निकाल सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी"

महामंत्री हरमीत सिंह दुआ ने कहा कि कंपनी मोबाइल खरीदारों को वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराने से मुनाफा कमाती है। ऐसे में ग्राहक से किश्त की वसूली की जिम्मेदारी भी कंपनी की होनी चाहिए। संयोजक ओम बाधवा ने आरोप लगाया कि ग्राहकों द्वारा ऋण की किश्त जमा नहीं करने पर मोबाइल विक्रेताओं पर चार किश्तों का दंड लगाया जा रहा है।

ALSO READ  "यूजर चार्ज पर फूटा जनता का गुस्सा! रुड़की में कांग्रेस का नगर निगम पर हल्ला बोल, तालाबंदी की खुली चेतावनी"

उन्होंने इसे उत्पीड़न बताते हुए कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, बजाज फाइनेंस के सेल मैनेजर हिमांशु शर्मा ने मोबाइल विक्रेताओं की समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, ओमप्रकाश वाधवा, अमन, अमित, शिवम अरोड़ा, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 5 8
Users Today : 903
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 5 8
Users Today : 903
Users Yesterday : 1179