(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैबिनेट विस्तार को अंतिम रूप दे दिया गया है।
इस विस्तार में हरिद्वार नगर से विधायक मदन कौशिक को दोबारा कैबिनेट में जगह मिली है, जबकि रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा को भी मंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा, राजपुर से विधायक खजान दास और रुद्रप्रयाग से विधायक भरत चौधरी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
सभी नवनियुक्त मंत्री जल्द ही राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के समक्ष शपथ लेंगे। कैबिनेट विस्तार को आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक संतुलन साधने और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
222 Views
















































