न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक BIG BREAKING:ऑरेंज अलर्ट से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, SDRF हाई अलर्ट पर—सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीमों की तैयारियों का लिया जायजा
Home » ऐलान » “2027 विधानसभा चुनाव से पहले आजाद समाज पार्टी का बड़ा ऐलान, कलियर से प्रवेज सुल्तान को मिली प्रभारी और संभावित प्रत्याशी की जिम्मेदारी”

“2027 विधानसभा चुनाव से पहले आजाद समाज पार्टी का बड़ा ऐलान, कलियर से प्रवेज सुल्तान को मिली प्रभारी और संभावित प्रत्याशी की जिम्मेदारी”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने अपने आधिकारिक फेसबुक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी एवं संभावित प्रत्याशियों की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

घोषित नामों में कलियर विधानसभा क्षेत्र से रुड़की रामपुर निवासी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेज सुल्तान को विधानसभा प्रभारी तथा संभावित प्रत्याशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जैसे ही यह घोषणा सामने आई, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।

“पार्टी नेतृत्व का जताया आभार”

प्रवेज सुल्तान ने कहा कि वह आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद तथा भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए सदैव ऋणी रहेंगे।

“पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा जिम्मेदारी”

प्रवेज सुल्तान ने कहा कि उन्हें कलियर विधानसभा प्रभारी एवं संभावित प्रत्याशी के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए वह लगातार कार्य करेंगे।

“पहले भी मिला है पार्टी का भरोसा”

उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी पहले भी उन पर विश्वास जता चुकी है और हर बार उन्होंने संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया है। इस बार भी वह पार्टी नेतृत्व के भरोसे को कायम रखने के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ कार्य करेंगे।पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि समय रहते संभावित प्रत्याशियों और प्रभारियों की घोषणा किए जाने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा

ALSO READ  "गुरु गोविन्द सिंह महाराज जयंती पर प्रदेश में बड़ा ऐलान, 27 दिसम्बर को रहेगा पूर्ण सार्वजनिक अवकाश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 5 6 3
Users Today : 308
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 5 6 3
Users Today : 308
Users Yesterday : 1179