न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » एक्शन » “सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन : 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, झाड़ियों से बरामद हुई चोरी की 5 मोटरसाइकिलें — पुलिस को देखकर भागे, लेकिन डेन्सो चौक पर ही दबोच लिए गए आरोपी!”

“सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन : 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, झाड़ियों से बरामद हुई चोरी की 5 मोटरसाइकिलें — पुलिस को देखकर भागे, लेकिन डेन्सो चौक पर ही दबोच लिए गए आरोपी!”

(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल/रोशनाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

उक्त अभियान के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा सक्रियता दिखाते हुए वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई।

प्रभारी सिडकुल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। आज उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा मय पुलिस टीम के साथ बहादराबाद-सिडकुल हाईवे स्थित डेन्सो चौक पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नाम दिशांत कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी ग्राम खेड़ी भोजपुरा थाना किरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी शिवम विहार कॉलोनी थाना सिडकुल तथा तोसीन पुत्र शमशाद निवासी ग्राम कव्वाल थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी महादेवपुरम फेस-2 थाना सिडकुल बताया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर संदिग्धों ने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल उन्होंने कुछ दिन पूर्व शिवम विहार कॉलोनी क्षेत्र से चोरी की थी और उसे बेचने के लिए बिजनौर ले जा रहे थे।

आगे पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि उनके द्वारा चोरी की गई चार अन्य मोटरसाइकिलें मुंजाल शोवा कंपनी के पीछे झाड़ियों में छुपाकर रखी गई हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा मौके से चार अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।

ALSO READ  हरिद्वार में हेल्थ सेंटर बना डेथ सेंटर: 19 साल की सानिया की मौत के बाद एसआर मेडिसिटी अस्पताल सील, डॉक्टर फरार, परिजनों का हंगामा

बरामद मोटरसाइकिलों में से दो वाहन थाना सिडकुल एवं थाना रानीपुर में दर्ज वाहन चोरी के अभियोगों से संबंधित पाए गए, जबकि अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एक मोटरसाइकिल के इंजन एवं चेचिस नंबर घिसे हुए पाए गए हैं,

जिनकी जांच की जा रही है। पकड़े गये आरोपी दिशांत कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी खेड़ी भोजपुरा थाना किरतपुर जनपद बिजनौर हाल निवासी शिवम विहार कॉलोनी थाना सिडकुल व तोसीन पुत्र शमशाद निवासी ग्राम कव्वाल थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर हाल निवासी महादेवपुरम फेस-2 थाना सिडकुल हरिद्वार का चालान कर दिया गया है।

1. चेसिस नंबर MBLHAW 093 KHF77825 (थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 181 /2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित)

2. ⁠चेचिस नंबर MBLHAW114MHB85593 (थाना रानीपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 160/ 2026 धारा 303(2) से संबंधित।

3. चेसिस नंबर MBLHAW119MHB10145

4. ⁠चेसिस नंबर 07C16F3906.

5. ⁠मोटरसाइकिल का इंजन नंबर चेचिस नंबर घिसा हुआ मिला है जिसकी जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 7
Users Today : 177
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 7
Users Today : 177
Users Yesterday : 861