न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » मांग » “हरिद्वार में मुस्लिम युवक से मारपीट पर भड़की भीम आर्मी: आज़ाद समाज पार्टी ने दी 10 हज़ार की मदद, न्याय और गिरफ्तारी की उठाई मांग”

“हरिद्वार में मुस्लिम युवक से मारपीट पर भड़की भीम आर्मी: आज़ाद समाज पार्टी ने दी 10 हज़ार की मदद, न्याय और गिरफ्तारी की उठाई मांग”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार में मुस्लिम युवक से मारपीट की घटना को लेकर सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रिया तेज हो गई है। इस घटना को लेकर आज़ाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) ने सक्रिय भूमिका निभाई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने शनिवार को अपनी टीम के साथ पीड़ित युवक से मुलाकात की और उसे 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।महक सिंह ने पीड़ित को हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि यह हमला न केवल व्यक्ति पर, बल्कि संविधान और इंसानियत पर है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

इस दौरान भीम आर्मी के ज़िला पदाधिकारी, यूथ विंग कार्यकर्ता और स्थानीय समाजसेवी भी मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वे अकेले नहीं हैं और संगठन पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा है।यह घटना तब सामने आई जब कुछ अज्ञात लोगों ने युवक पर जातिगत नफरत के चलते हमला किया।

पुलिस जांच जारी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। भीम आर्मी की यह पहल सामाजिक न्याय की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

ALSO READ  हरिद्वार भूमि घोटाले में FIR न होने पर प्रीतम सिंह का सरकार पर निशाना: CBI जांच की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930