न्यूज़ फ्लैश
“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!” “होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में फर्जी पहचान पर रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, सत्यापन अभियान में बड़ा खुलासा”

“हरिद्वार में फर्जी पहचान पर रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, सत्यापन अभियान में बड़ा खुलासा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे सघन सत्यापन अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

कोतवाली हरिद्वार पुलिस और अभिसूचना इकाई ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में झोपड़ी में अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला, उसके पांच वर्षीय बेटे और भारतीय पति को हिरासत में लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि बांग्लादेश निवासी महिला लगभग दस वर्ष पूर्व अपने बेटे को लेकर अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। यहां उसने बरेली पीलीभीत निवासी संतोष दुबे से शादी की और उसके सहयोग से फर्जी दस्तावेज तैयार कर झोपड़ी में निवास शुरू कर दिया। महिला ने अपना नाम बदलकर ‘रूबी देवी’ रख लिया था।

पुलिस टीम ने मौके से एक मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड मूल, चार आधार कार्ड की छायाप्रतियाँ, दो पैन कार्ड की छायाप्रतियाँ और एक प्रार्थना पत्र बरामद किया है। मोबाइल फोन से बांग्लादेश में रह रहे महिला के पिता और भाई से संपर्क के साक्ष्य भी मिले हैं।

एसएसपी डोबाल ने बताया कि यह मामला अवैध घुसपैठ और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने पति-पत्नी और बच्चे को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

425 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”