न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “ऑपरेशन प्रहार 2026 में बहादराबाद पुलिस का एक्शन तेज अवैध शराब और जुआ कारोबार पर कसा शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार 44 टेट्रा पैक शराब, कच्ची शराब और सट्टा सामग्री बरामद”

“ऑपरेशन प्रहार 2026 में बहादराबाद पुलिस का एक्शन तेज अवैध शराब और जुआ कारोबार पर कसा शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार 44 टेट्रा पैक शराब, कच्ची शराब और सट्टा सामग्री बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार जनपद में “ऑपरेशन प्रहार 2026” के तहत बहादराबाद पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कस रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में 4 मई 2026 को कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने बढेड़ी शांतरशाह, सहदेवपुर रोड और हलवाहेड़ी तिराहे क्षेत्र से अवैध शराब की तस्करी और जुआ (सट्टा) में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में अरुण (26), ललित (25) और गुलशेर (32) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 44 टेट्रा पैक देशी मशालेदार शराब, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब (मोटरसाइकिल सहित) और सट्टा खेलने के उपकरण (गत्ता, पैन आदि) बरामद किए हैं।

इस संबंध में कोतवाली बहादराबाद में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 और जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब और जुआ के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में बहादराबाद कोतवाली की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ALSO READ  "वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 1
Users Today : 181
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 1
Users Today : 181
Users Yesterday : 861