(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर थाना बहादराबाद पुलिस लगातार क्षेत्र में बैंक और ज्वेलरी शॉप की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है।
इस चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम बैंकों और आभूषण दुकानों पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच कर रही है। विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरों और अलार्म सिस्टम की कार्यक्षमता पर जोर दिया जा रहा है।
जिन स्थानों पर कैमरे या अलार्म सिस्टम सही से कार्यरत नहीं पाए गए, वहां संबंधित प्रबंधकों और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे तत्काल इन्हें दुरुस्त करें।
पुलिस का मानना है कि मजबूत सुरक्षा व्यवस्था अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की पहचान करने में मददगार होती है। इसके साथ ही दुकानदारों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की नियमित जांच से अपराधियों में भय का माहौल बनेगा और आम जनता व व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।
थाना बहादराबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।








































Users Today : 114
Users Yesterday : 930






