न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नशेड़ी चोर का अनोखा ‘बाइक बैंक’! गंगनहर किनारे झाड़ियों में छिपा रखी थीं 10 मोटरसाइकिलें, पुलिस ने खोली चोरी की पूरी दुकान! BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा?
Home » अभियान » “कांवड़ मेला सम्पन्न होते ही सफाई का महाअभियान! CDO ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में 12 से 18 अगस्त तक चमकेगा हरिद्वार”

“कांवड़ मेला सम्पन्न होते ही सफाई का महाअभियान! CDO ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में 12 से 18 अगस्त तक चमकेगा हरिद्वार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 सकुशल सम्पन्न होने के उपरांत जनपद में 12 अगस्त से 18 अगस्त तक चलाए जाने वाले विशेष स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कांवड़ मेला सम्पन्न होने के उपरांत गंगा घाटों एवं कांवड़ याता मार्गों पर काफी कूड़ा कचरा एकत्रित हो गया है, जिसकी सफाई की जानी अत्यंत आवश्यक है। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर रखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन एवं जिलाधिकारी के नेतृत्व में 12 अगस्त से 18 अगस्त तक जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है।

उन्होंने जनपद में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाए जाने के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं। कांवड़ यात्रा मार्गों, घाटों, पार्किंग स्थलों, प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष रूप से सफाई अभियान चलाकर कूड़ा-कचरा हटाने तथा स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता अभियान के दौरान सफाई के साथ-साथ कूड़े का उचित निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा स्वच्छता व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सामाजिक संगठनों,धार्मिक संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापार मंडल, औद्योगिक इकाइयों, जनप्रतिनिधियों, संत समाज एवं आमजन से भी विशेष स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से ही स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार का संकल्प साकार किया जा सकता है। बैठक में डीडीओ के के पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, उपायुक्त नगर निगम महेंद्र यादव, डॉ एच बी पंत, किरण, पवन कुमार, विभिन्न विभागों अधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे सहित विभिन्न सरकारी ग़ैर सरकारी संस्थाओं की प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया

ALSO READ  "हरेला पर्व पर हरियाली, पर्यावरण और संस्कृति का संगम: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पत्नी संग पौधारोपण कर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का किया शुभारंभ"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 2 3
Users Today : 397
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 2 3
Users Today : 397
Users Yesterday : 844