(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जारी पदोन्नति सूची/
आदेश में जनपद हरिद्वार में तैनात सब इंस्पेक्टर अरविंद सिंह राणा व सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत होने पर जनपद पुलिस अधिकारियों द्वारा बधाई दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आज अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच
दोनों अधिकारियों के कंधों पर तीसरा स्टार अलंकरण कर भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गईं
तत्पश्चात उपस्थित सभी अधिकारीगण द्वारा मुंह मीठा किया गया।








































Users Today : 691
Users Yesterday : 1573






