न्यूज़ फ्लैश
“नशे के सौदागरों पर SSP नवनीत सिंह का बड़ा वार: PIT NDPS एक्ट में तस्कर परवेज उर्फ छोटा गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्रवाई” “हरिद्वार का लाल बना आईएएस: अत्मलपुर बोंगला के तुषार चौहान ने रचा इतिहास, पूरे जनपद में जश्न और गर्व की लहर” “हरिद्वार में कल गूंजेगा अमित शाह का दम, बैरागी कैंप में विशाल जनसभा के साथ विकास और नई न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन” “मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में तड़प रहे घायलों के लिए ‘फरिश्ता’ बने एसएसपी नवनीत सिंह, मौके पर रुककर कराया रेस्क्यू और पहुंचाया अस्पताल” “आंगनबाड़ी राशन घोटाले पर डीएम सविन बंसल का बड़ा छापा: सेंट्रल गोदाम में बाल श्रमिक मिले, एक्सपायरी और संदिग्ध खाद्य सामग्री पर खुली पोल” “रावली महदूद में खौफनाक हमला: ग्राम प्रधान के घर 20 से ज्यादा लोगों का लाठी-डंडों संग धावा, 15 घायल—गांव से अस्पताल तक मचा हड़कंप, पुलिस ने तेज की आरोपियों की तलाश”
Home » कार्यवाही » विवाद के बाद फायरिंग: गाड़ी पर हमला करने वाला आरोपी अरशद उर्फ दुल्ला गिरफ्तार

विवाद के बाद फायरिंग: गाड़ी पर हमला करने वाला आरोपी अरशद उर्फ दुल्ला गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की में गाड़ी पर फायरिंग और तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक युवक ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित गुफरान पुत्र मन्सूर निवासी ग्राम रणसुरा की तहरीर पर आरोपी अरशद उर्फ दुल्ला निवासी ग्राम जौरासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी ने गाड़ी पर फायर किया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी को खटका बाईपास के पास गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध तमंचा, तीन खोखा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

जांच में सामने आया कि आरोपी का रणसुरा गांव में किसी से विवाद हुआ था, जिसके चलते उसने बदला लेने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया।

 

366 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *