न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » बहादुरी » “गंगा की मौत बनती धार में बह गए अर्जुन अवार्डी दीपक हुड्डा, हरकी पैड़ी पर पीएसी जवानों ने दिखाई बहादुरी, समय रहते रेस्क्यू कर बचाई अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की जान”

“गंगा की मौत बनती धार में बह गए अर्जुन अवार्डी दीपक हुड्डा, हरकी पैड़ी पर पीएसी जवानों ने दिखाई बहादुरी, समय रहते रेस्क्यू कर बचाई अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की जान”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपक हुड्डा गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। दीपक हुड्डा चामुंडा घाट पर स्नान कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बहाव में फंस गए। आसपास मौजूद लोगों की चीख-पुकार मच गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तैनात 40वीं वाहिनी पीएसी की आपदा राहत टीम तुरंत हरकत में आई। जवानों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू बोट लेकर गंगा में उतरकर दीपक हुड्डा को सुरक्षित बाहर निकाला। नदी की तेज धार और कठिन परिस्थितियों के बावजूद राहतकर्मियों ने साहस और कुशलता से यह रेस्क्यू अभियान सफल बनाया।

बचाव के बाद दीपक हुड्डा ने पीएसी टीम का आभार जताते हुए उनकी तत्परता और बहादुरी की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि टीम समय पर न पहुंचती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

गौरतलब है कि दीपक हुड्डा प्रो कबड्डी लीग के कप्तान रह चुके हैं और उन्होंने एशियन गेम्स में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। उनकी पत्नी स्वीटी बूरा भी इंटरनेशनल बॉक्सर हैं और अर्जुन अवार्ड प्राप्त कर चुकी हैं।

Share This
ALSO READ  "भालू से भिड़ीं बेटियाँ, सरकार बनी ढाल: घायल छात्र से सीएम धामी की सीधी बात, दिव्या–दीपिका की बहादुरी को बताया उत्तराखंड का गौरव"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 6 4
Users Today : 28
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 6 4
Users Today : 28
Users Yesterday : 1393