न्यूज़ फ्लैश
“नशे के सौदागरों पर SSP नवनीत सिंह का बड़ा वार: PIT NDPS एक्ट में तस्कर परवेज उर्फ छोटा गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्रवाई” “हरिद्वार का लाल बना आईएएस: अत्मलपुर बोंगला के तुषार चौहान ने रचा इतिहास, पूरे जनपद में जश्न और गर्व की लहर” “हरिद्वार में कल गूंजेगा अमित शाह का दम, बैरागी कैंप में विशाल जनसभा के साथ विकास और नई न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन” “मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में तड़प रहे घायलों के लिए ‘फरिश्ता’ बने एसएसपी नवनीत सिंह, मौके पर रुककर कराया रेस्क्यू और पहुंचाया अस्पताल” “आंगनबाड़ी राशन घोटाले पर डीएम सविन बंसल का बड़ा छापा: सेंट्रल गोदाम में बाल श्रमिक मिले, एक्सपायरी और संदिग्ध खाद्य सामग्री पर खुली पोल” “रावली महदूद में खौफनाक हमला: ग्राम प्रधान के घर 20 से ज्यादा लोगों का लाठी-डंडों संग धावा, 15 घायल—गांव से अस्पताल तक मचा हड़कंप, पुलिस ने तेज की आरोपियों की तलाश”
Home » शुभारंभ » “बहादराबाद में धूमधाम से हुआ 127वां रामलीला ध्वजारोहण, अध्यक्ष अनिल चौहान बोले– मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से जगमगाएगा पूरा क्षेत्र”

“बहादराबाद में धूमधाम से हुआ 127वां रामलीला ध्वजारोहण, अध्यक्ष अनिल चौहान बोले– मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से जगमगाएगा पूरा क्षेत्र”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद रामलीला कमेटी ने अपने गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाते हुए 127वां ध्वजारोहण एवं पाठ पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौहान की अध्यक्षता में ध्वजारोहण विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। पूजा-अर्चना के साथ पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बन गया। कमेटी के पदाधिकारियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने ध्वज वंदन कर प्रभु श्रीराम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।अध्यक्ष अनिल चौहान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रामलीला सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस वर्ष भी रामलीला मंचन बड़े ही भव्य और अनुशासित तरीके से कराया जाएगा, ताकि लोग धर्म और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर सकें।इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समिति के सदस्य और युवा उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि रामलीला महोत्सव को और भी सफल बनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में हुआ, जिससे पूरे बहादराबाद क्षेत्र में रामभक्ति और उत्सव का रंग छा गया।

 

186 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *