न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » निरीक्षण » “अल्मोड़ा को मिलेगा आधुनिक खेल स्टेडियम का तोहफा! डीएम अंशुल सिंह ने डीनापानी खेल मैदान के विस्तारीकरण व विकास को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण, युवाओं के लिए खुलेंगे नए खेल अवसर”

“अल्मोड़ा को मिलेगा आधुनिक खेल स्टेडियम का तोहफा! डीएम अंशुल सिंह ने डीनापानी खेल मैदान के विस्तारीकरण व विकास को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण, युवाओं के लिए खुलेंगे नए खेल अवसर”

(शहजाद अली हरिद्वार)अल्मोड़ा । जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा आज डीनापानी खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खेल मैदान के समग्र विकास, विस्तारीकरण तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि डीनापानी खेल मैदान को एक बेहतर, मानक अनुरूप एवं आधुनिक क्रिकेट मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत क्रिकेट फील्ड के विकास के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हों।निरीक्षण के दौरान मैदान के आसपास उपलब्ध भूमि पर भी विशेष रूप से विचार किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विस्तारीकरण के लिए आसपास कितनी भूमि उपलब्ध है, उसका पूर्ण एवं तथ्यात्मक आकलन किया जाए। उपलब्ध राजस्व भूमि का स्पष्ट चिन्हांकन कर यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में पार्किंग, पवेलियन, दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों के विश्राम कक्ष, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के निर्माण हेतु पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो।जिलाधिकारी ने कहा कि खेल अधोसंरचना के विकास के लिए खेल मंत्रालय तथा बीसीसीआई और आईसीसी से सहयोग प्राप्त करने की संभावनाओं पर भी कार्य किया जाएगा, ताकि डीनापानी खेल मैदान को एक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक खेल परिसर के रूप में विकसित किया जा सके।निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, तहसीलदार ज्योति धपवाल, उप क्रीड़ाधिकारी अरुण बंग्याल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।

ALSO READ  "आरटीओ हरिद्वार में संदीप सैनी का धावा: रिकॉर्ड चेक, सेक्शन स्कैन और साफ-सफाई तक—पूरे सिस्टम को दी पारदर्शिता-समयबद्धता की कड़ी हिदायत!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 3
Users Today : 940
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 3
Users Today : 940
Users Yesterday : 728