न्यूज़ फ्लैश
कलियर में फर्जी मतदाता सूची का आरोप, विधायक हाजी फुरकान अहमद ने उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग “कोरोनेशन अस्पताल में डीएम डॉ. आशीष चौहान का औचक निरीक्षण, ICU में बंद मिला AC, गंदगी और लापरवाही पर भड़के… लावारिस मरीज को दिलाया तत्काल उपचार, अधिकारियों को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश” “उत्तराखंड के 37 डॉक्टरों का भव्य सम्मान, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा ऐलान—हर मेडिकल कॉलेज में बनेगा AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डॉक्टर्स डे पर चिकित्सा” “धामी सरकार का शिक्षा पर सबसे बड़ा फैसला! मदरसा बोर्ड हुआ समाप्त, अब अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के जरिए सभी बच्चों को मिलेगी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा” “संस्कार, शौर्य और अनुशासन का संगम! गुरुकुल कांगड़ी में 7 जुलाई से शुरू होगा आर्यवीर-आर्य वीरांगना दल का भव्य प्रशिक्षण शिविर” “तनाव भगाएंगे पेड़, भविष्य बचाएगी हरियाली! SBI के 71वें बैंक-डे पर गुरुकुल कांगड़ी में हरित क्रांति का आगाज़”
Home » आरोप » कलियर में फर्जी मतदाता सूची का आरोप, विधायक हाजी फुरकान अहमद ने उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग

कलियर में फर्जी मतदाता सूची का आरोप, विधायक हाजी फुरकान अहमद ने उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कलियर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को लेकर विवाद गहरा गया है। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने बूथ संख्या-48 (शांतरशाह) की मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विधायक ने आरोप लगाया कि बूथ संख्या-48 की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में संदिग्ध प्रविष्टियां दर्ज हैं। उनके अनुसार सूची में 100 से अधिक मतदाताओं के पिता के नाम के स्थान पर एक ही नाम ‘रामदेव’ दर्ज किया गया है।इतना ही नहीं, इन मतदाताओं के मकान नंबर भी शून्य दर्शाए गए हैं, जिससे सूची की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो फर्जी नामों को तत्काल हटाया जाना चाहिए और केवल वास्तविक व वैध मतदाताओं को ही मतदान का अधिकार मिलना चाहिए।

इस दौरान विधायक फुरकान अहमद ने भाजपा सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है, जबकि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा भी केवल दावा बनकर रह गया है।विधायक ने दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन चुका है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कलियर की जनता उन्हें पहले से अधिक मतों के अंतर से विजयी बनाकर विधानसभा भेजेगी।

हालांकि, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के संबंध में निर्वाचन विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“कोरोनेशन अस्पताल में डीएम डॉ. आशीष चौहान का औचक निरीक्षण, ICU में बंद मिला AC, गंदगी और लापरवाही पर भड़के… लावारिस मरीज को दिलाया तत्काल उपचार, अधिकारियों को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश”

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 4 0 2 8
Users Today : 477
Users Yesterday : 2168

“कोरोनेशन अस्पताल में डीएम डॉ. आशीष चौहान का औचक निरीक्षण, ICU में बंद मिला AC, गंदगी और लापरवाही पर भड़के… लावारिस मरीज को दिलाया तत्काल उपचार, अधिकारियों को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश”

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 4 0 2 8
Users Today : 477
Users Yesterday : 2168