न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लेन-देन विवाद में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी आकाश उर्फ कान्हा अवैध तमंचे सहित धर दबोचा, भेजा जेल”

“हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लेन-देन विवाद में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी आकाश उर्फ कान्हा अवैध तमंचे सहित धर दबोचा, भेजा जेल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार पुलिस ने थाना खानपुर क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 25 जुलाई 2025 को डायल 112 पर सूचना मिली कि ग्राम नियामतपुर में एक व्यक्ति ने लेन-देन के विवाद में मारपीट कर हवाई फायरिंग की है। इस संबंध में थाना खानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 169/25 धारा 125, 115(2), 351(2), 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ।जांच में पता चला कि आरोपी आकाश उर्फ कान्हा (25 वर्ष) पुत्र पहल सिंह निवासी ग्राम खेड़ी, थाना लक्सर, ने वादी से विवाद के बाद मारपीट की और गांव में हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर थाना खानपुर पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की।

कुशल सुरागरसी व मुखबिर की सटीक सूचना पर 8 अगस्त 2025 की रात पुलिस टीम ने आरोपी को नियामतपुर से राणा फैक्ट्री जाने वाले रास्ते पर दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी तमंचा (315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तारी टीम में SHO रविन्द्र शाह, उ0नि0 समीप पाण्डे (चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर), कांस्टेबल अरविन्द सिंह रावत, बलवीर सिंह और रितिक शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्यवाही का उदाहरण मानी जा रही है।

 

ALSO READ  "ड्यूटी पर गया था कांस्टेबल, पीछे घर बना चोरों का निशाना: ताले तोड़ वाशिंग मशीन-लैपटॉप-नगदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने चार शातिर चोरों को दबोचकर पौने दो लाख का माल किया बरामद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 7
Users Today : 240
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 7
Users Today : 240
Users Yesterday : 930