न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » पहल » “विधायक मोहम्मद शहजाद की पहल से लकसर-सुल्तानपुर को मिल रही फोरलेन बाईपास की ऐतिहासिक सौगात, यातायात होगा तेज़ और सुरक्षित, विकास को मिलेगी नई उड़ान”

“विधायक मोहम्मद शहजाद की पहल से लकसर-सुल्तानपुर को मिल रही फोरलेन बाईपास की ऐतिहासिक सौगात, यातायात होगा तेज़ और सुरक्षित, विकास को मिलेगी नई उड़ान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जनपद के लकसर एवं सुल्तानपुर क्षेत्रवासियों के लिए बुनियादी ढांचे के विकास में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। कल जिलाधिकारी हरिद्वार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में NH-334A (खानपुर–हरिद्वार रोड) को फोरलेन बनाने के प्रस्तावित संरेखण पर सहमति बनी। बैठक में लक्सर विधायक भाई शहजाद जी, एनएचएआई के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।प्रस्तावित योजना के तहत लकसर विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिका लकसर और नगर पंचायत सुल्तानपुर के लिए अलग-अलग बाईपास का निर्माण किया जाएगा।

इसमें ग्राम गनौली से ग्राम टिक्कमपुर तक लकसर बाईपास और ग्राम टिक्कमपुर से ग्राम कुन्हारी होते हुए आगे सुल्तानपुर बाईपास का निर्माण प्रस्तावित है। साथ ही, अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर एलीवेटेड रोड को ऊँचा कर बनाया जाएगा ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके और जाम की समस्या न हो।

इस फोरलेन मार्ग के बन जाने से यात्राएं अधिक तेज, सुरक्षित और आरामदायक होंगी। सड़क हादसों में कमी आने के साथ-साथ क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक विकास भी तेज होगा। व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच आसान होगी, जिससे स्थानीय निवासियों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि परियोजना की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) जल्द तैयार की जाए, ताकि कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके और क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ मिल सके। यह परियोजना न केवल परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि लकसर और सुल्तानपुर को नई विकास दिशा भी देगी।

ALSO READ  "हरिद्वार में जिला स्तरीय पहल: ट्रान्सजेंडर समुदाय की समस्याओं के समाधान को जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, योजनाओं व सुविधाओं का शत–प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने पर जोर"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 8
Users Today : 171
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 8
Users Today : 171
Users Yesterday : 930