न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजा! एडीएम जितेंद्र कुमार सख्त, नशा मुक्ति केंद्रों का होगा औचक निरीक्षण, स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान, हरकी पैड़ी पर हजारों लोगों ने उठाई झाड़ू, मेलाधिकारी सोनिका ने भी किया श्रमदान BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर भी नहीं भूले गुरुजनों का सम्मान! धामी ने शिक्षकों के छुए चरण, वर्षों बाद गुरु-शिष्य का मिलन देख भावुक हुए लोग BIG BREAKING:: देहरादून में कानून व्यवस्था मजबूत करने को SSP प्रमेंद्र डोबाल का बड़ा एक्शन, 28 उप निरीक्षकों के तबादले कर पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन! सड़कों पर उतरी चेकिंग टीम, 120 वाहनों के चालान और 35 सीज, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप BIG BREAKING:: गन्ना सुरक्षण आदेश जारी होते ही हरिद्वार के किसानों में खुशी की लहर, गन्ना मंत्री का जताया दिल खोलकर आभार!
Home » एडमिशन » “एसएमजेएन कॉलेज में एडमिशन की दौड़ तेज, 30 जून तक ही होंगे पंजीयन – 3 जुलाई को आएगी मेरिट लिस्ट”

“एसएमजेएन कॉलेज में एडमिशन की दौड़ तेज, 30 जून तक ही होंगे पंजीयन – 3 जुलाई को आएगी मेरिट लिस्ट”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सत्र 2025-26 में उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत बी.ए., बी.कॉम. एवं बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई है। हरिद्वार के प्रतिष्ठित एसएमजेएन (पी.जी.) कॉलेज में प्रवेश को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि सभी इच्छुक छात्र समर्थ पोर्टल के माध्यम से निर्धारित तिथि तक पंजीयन कर आवेदन पत्र भरें और उसकी छायाप्रति कॉलेज में जमा करें। उन्होंने बताया कि प्रवेशार्थियों के लिए मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को जारी की जाएगी और उसके अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

प्राचार्य ने बताया कि इस वर्ष नए शैक्षणिक ढांचे के तहत प्रत्येक छात्र को प्रति सेमेस्टर सात विषयों का चयन करना होगा, जिनमें 22 क्रेडिट होंगे। छात्र सर्वप्रथम अपने संकाय का चयन करेंगे (बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी. आदि) और उसके बाद तीन प्रमुख विषय (डिसिप्लिन स्पेसिफिक कोर), एक भाषा आधारित कोर्स (एबिलिटी एनहैंसमेंट), एक जेनेरिक इलेक्टिव, एक वैल्यू एडेड और एक स्किल एनहैंसमेंट कोर्स का चयन करना अनिवार्य होगा।

कॉलेज के मुख्य प्रवेश संयोजक डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने जानकारी दी कि प्रवेश हेतु दो चरणों में प्रक्रिया अपनाई गई है। पहले चरण में छात्र न्यू रजिस्ट्रेशन कर अपने मोबाइल और ईमेल से प्रोफाइल बनाएंगे और ₹50 शुल्क का भुगतान कर बैंक स्लिप सुरक्षित रखेंगे। इसके बाद द्वितीय चरण में समर्थ पोर्टल में लॉगिन कर कॉलेज और प्रोग्राम (बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी.) का चयन करना होगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऑनलाइन फॉर्म के साथ अपलोड किए गए सभी प्रमाणपत्रों की छायाप्रति कॉलेज में संबंधित काउंटर पर जमा कराना अनिवार्य है। चूंकि सीटें सीमित हैं, अतः इच्छुक छात्र समय रहते रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करें।

प्रवेश से जुड़ी सभी जानकारी कॉलेज की वेबसाइट और कॉलेज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। छात्रों से अनुरोध किया गया है कि वे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर समय-समय पर जानकारी प्राप्त करते रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 4 0 7
Users Today : 567
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 4 0 7
Users Today : 567
Users Yesterday : 731