न्यूज़ फ्लैश
“प्लास्टिक माफियाओं पर चला प्रशासन का डंडा: ज्वालापुर के एवरग्रीन पॉलिपैक पर छापा, 6 कुंतल बैन पॉलीथिन जब्त, एक लाख का भारी चालान” “डीएम मयूर दीक्षित की सख्ती: कनखल में चला बुलडोजर नहीं, नियमों का डंडा — नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान की अगुवाई में सड़क-फुटपाथ से हटा अतिक्रमण, व्यापारियों को आखिरी चेतावनी” ” रंगों की आड़ में सियासी शंखनाद: हरिद्वार में मदन कौशिक की टीम का होली मिलन महोत्सव बना ‘मिशन 2027’ का भव्य आगाज़, ऋषिकुल मैदान में उमड़ेगा जनसैलाब, टूटेंगे भीड़ के सारे रिकॉर्ड!” “डॉक्टर बनाने की जिद में टूटा रिश्ता: 21 साल के इकलौते बेटे ने पिता को मारी गोली, शव के टुकड़े कर रची खौफनाक साजिश, तीन दिन बाद खुद ही पहुंचा थाने” “होली के बाद वृंदावन से बड़ी खबर: प्रेमानंद महाराज के दर्शन और एकांतिक वार्तालाप पर 19 मार्च तक रोक, जन्मोत्सव में सिर्फ दीक्षित शिष्यों को ही मिलेगा प्रवेश – टोकन लाइन भी 11 मार्च से बंद” “रोशनाबाद GST दफ्तर में घूसखोरी का भंडाफोड़: 1.20 लाख की डिमांड, 20 हजार लेते ही दबोचा गया ‘बाबू’, अब विजिलेंस की नजर संपत्ति पर”
Home » कार्यवाही » “प्लास्टिक माफियाओं पर चला प्रशासन का डंडा: ज्वालापुर के एवरग्रीन पॉलिपैक पर छापा, 6 कुंतल बैन पॉलीथिन जब्त, एक लाख का भारी चालान”

“प्लास्टिक माफियाओं पर चला प्रशासन का डंडा: ज्वालापुर के एवरग्रीन पॉलिपैक पर छापा, 6 कुंतल बैन पॉलीथिन जब्त, एक लाख का भारी चालान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनपद में अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री एवं उपयोग करने वाले पर जुर्माना लगाने हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा विगत दिनों आदेश निर्गत किया गया था। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी हरिद्वार राजस्व टीम एवं पुलिस बल के साथ ज्वालापुर कटहरा बाजार स्थित एवरग्रीन पॉलिपैक के दुकान पर छापेमारी की कार्यवाही की गई।उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि निरीक्षण के दौरान एवरग्रीन पॉलिपैक की दुकान से अनाधिकृत एवं बैन पॉलीथिन के बैग बरामद किए गए,जो कि 06 कुंटल पॉलीथिन के बैग थे,जिन्हें जब्त किया गया।उन्होंने अवगत कराया कि अनधिकृत बैन पॉलीथिन के बैग का भंडारण एवं विक्रय करने पर संबंधित दुकानदर का एक लाख का चालान किया गया।उन्होंने कहा कि अनाधिकृत प्लास्टिक एवं बैग का भंडारण, विक्रय एवं उपयोग करने वालों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है,अनाधिकृत प्लास्टिक का उपयोग करने वाले पर नियमानुसार चालान की कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान रेल चौकी ज्वालापुर के इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार, तहसीलदार सचिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

38 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“होली के बाद वृंदावन से बड़ी खबर: प्रेमानंद महाराज के दर्शन और एकांतिक वार्तालाप पर 19 मार्च तक रोक, जन्मोत्सव में सिर्फ दीक्षित शिष्यों को ही मिलेगा प्रवेश – टोकन लाइन भी 11 मार्च से बंद”