न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » समस्या » “जनता की चौखट पर प्रशासन: हर सोमवार को जिलाधिकारी की जनसुनवाई”

“जनता की चौखट पर प्रशासन: हर सोमवार को जिलाधिकारी की जनसुनवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 11 जून 2025:जनपद हरिद्वार में अब लोगों की समस्याओं को सीधे सुनने और त्वरित समाधान हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नई व्यवस्था लागू की है। उन्होंने बताया कि हर सोमवार सुबह 10 बजे से जिला कार्यालय में जन सुनवाई की जाएगी, जिसमें जनपदवासी अपनी समस्याएं सीधे रख सकेंगे।

इस जन सुनवाई में सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्यालय अध्यक्ष अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, ताकि मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना, लापरवाही और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा प्रशासनिक कार्यों में गति और संवेदनशीलता लाना है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों से फील्ड में अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रियता, कार्यशैली और जवाबदेही का मूल्यांकन भी किया जाएगा। उन्होंने सभी फील्ड कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जन समस्याओं को प्राथमिकता पर सुनें और उनका यथासंभव मौके पर ही समाधान करें।

डीएम दीक्षित ने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी अत्यावश्यक परिस्थिति में ही जन सुनवाई से अनुपस्थिति की अनुमति दी जाएगी। बिना पूर्वानुमति कोई भी अधिकारी अनुपस्थित नहीं रहेगा और किसी अधीनस्थ को भी नहीं भेजा जाएगा।

यदि किसी सोमवार को सार्वजनिक अवकाश होगा, तो जन सुनवाई अगले सोमवार को की जाएगी, क्योंकि मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन होता है।

यह व्यवस्था “सरकार जनता के द्वार” की संकल्पना को मूर्त रूप देने की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

ALSO READ  फरियादियों की फरियाद सुनी गई, मौके पर ही हुआ समाधान – राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने गाँव-गाँव बहुउद्देशीय शिविर लगाकर सुनी जनता की समस्याएं, 67 में से 16 मामलों का तुरंत निस्तारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 4 1
Users Today : 686
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 4 1
Users Today : 686
Users Yesterday : 1179