न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » कार्यक्रम » “रचनात्मक प्रतिभाओं का महा-संगम: राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज में ‘उद्भव–अनुभव’ कार्यक्रम ने भव्यता, उत्साह और सांस्कृतिक चमक के साथ रचा नया इतिहास”

“रचनात्मक प्रतिभाओं का महा-संगम: राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज में ‘उद्भव–अनुभव’ कार्यक्रम ने भव्यता, उत्साह और सांस्कृतिक चमक के साथ रचा नया इतिहास”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज, बहादराबाद में ‘उद्भव–अनुभव’ कार्यक्रम का भव्य और सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति, व्यक्तित्व-विकास तथा नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज सचिव श्रीमती राजेश देवी तथा प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया और सभी नए विद्यार्थियों का संस्थान में स्वागत किया।अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कॉलेज की सफलता उसके छात्रों की सफलता पर निर्भर करती है। सफलता के मायने हर छात्र के लिए अलग हो सकते हैं, लेकिन बी.एससी या बी.कॉम की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद यदि विद्यार्थी अपने भीतर यह आत्मविश्वास महसूस करें कि वे समाज में अपनी पहचान स्थापित कर सकते हैं, तभी संस्था का उद्देश्य सार्थक माना जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अनुशासन सफलता की ओर बढ़ने का सबसे महत्वपूर्ण कदम है।महाविद्यालय की ओर से उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए अनिका सिंह, लक्ष्मी और ईशा भट्ट को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा देहरादून में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ऊँची कूद और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बी.एससी के छात्र प्रज्ज्वल सिंह को भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक सत्र में विद्यार्थियों ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, ग्रुप सॉन्ग, सोलो सॉन्ग सहित विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। छात्रों ने यह सिद्ध किया कि वे केवल अकादमिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि कला, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी निपुण हैं। प्रत्येक प्रस्तुति में उनकी ऊर्जा, रचनात्मकता और नवाचार की झलक स्पष्ट दिखाई दी।इस अवसर पर वाणिज्य संकाय से आकाश कश्यप एवं किंजल वत्स, जबकि विज्ञान संकाय से आर्यन एवं पूर्णिमा को मिस्टर और मिस फ्रेशर के रूप में चुना गया।प्रबंध समिति सदस्य दुष्यंत प्रताप ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ‘उद्भव–अनुभव’ जैसा मंच छात्रों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने और उन्हें नए अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कार्यक्रम के सफल संचालन में प्राध्यापकगण डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. दीपा, डॉ. दीक्षा चौहान, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, इशिका पंडित, विनीत कुमार, आस्था यादव, सिया पाल, प्रिया सैनी, नैंसी चौहान, शिखा राठी, अरबाब राव, रवि कुमार, फिज़ा राव, राजदेव रावत सहित समस्त स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अंत में महाविद्यालय द्वारा बी.एससी एवं बी.कॉम पाँचवें सेमेस्टर के सभी छात्रों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।

312 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *