न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » हादसा » ऋषिकेश में आरटीओ ऑफिस के पास भीषण सड़क हादसा: ट्रक और ट्रोले की टक्कर के बाद लगी आग, दो चालकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल को SDRF ने किया रेस्क्यू

ऋषिकेश में आरटीओ ऑफिस के पास भीषण सड़क हादसा: ट्रक और ट्रोले की टक्कर के बाद लगी आग, दो चालकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल को SDRF ने किया रेस्क्यू

(शहजाद अली हरिद्वार)ऋषिकेश स्थित आरटीओ ऑफिस के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रक और ट्रोले की आपसी टक्कर के बाद ट्रोले में आग लग गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रोले में सवार चालक आग की चपेट में आने से जलकर मौत का शिकार हो गया, जबकि बोरिंग मशीन वाले ट्रक का चालक भी दुर्घटना में दम तोड़ गया। ट्रक में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को SDRF और पुलिस की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रोले में लगी भीषण आग को नियंत्रित किया। इसके बाद SDRF ने दोनों मृतकों के शवों को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

527 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *