न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » ₹5 लाख फिरौती कांड का बड़ा खुलासा: प्रॉपर्टी डीलर निकला मास्टरमाइंड, सुनील राठी का नाम लेकर फैलाई थी दहशत

₹5 लाख फिरौती कांड का बड़ा खुलासा: प्रॉपर्टी डीलर निकला मास्टरमाइंड, सुनील राठी का नाम लेकर फैलाई थी दहशत

(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़की। 5 लाख की फिरौती प्रकरण में पुलिस ने उठाया पर्दा, निकला प्रॉपर्टी डीलर????????फिरौती प्रकरण को SSP हरिद्वार ने गंभीरतापूर्वक लिया, बनाई टीमें

????‍♂️ हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा फिरौती कांड का राज़ बेनक़ाब

???? सुनील राठी का नाम लेकर फैलाई दहशत, घाटे की भरपाई के लिए रची थी खतरनाक साजिश

???? पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच कर मोबाइल भी बरामद किया

???? घटना का विवरण

दिनांक 26-08-2025 को वादी सिद्ध गोपाल निवासी मंगलौर ने कोतवाली मंगलौर पर तहरीर दी कि उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने गैंगस्टर सुनील राठी का नाम लेकर ₹5,00,000/- की फिरौती मांगी और न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के आदेश पर विशेष टीम गठित की गई। डिजिटल साक्ष्य और सर्विलांस की मदद से पता चला कि उक्त नंबर देहरादून से ऑपरेट हो रहा था।

पुलिस टीम ने दबिश देकर मनीष भाटिया पुत्र सुदर्शन लाल भाटिया, निवासी चुक्खुवाला, कोतवाली नगर, देहरादून को हिरासत में लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2009 से देहरादून में रह रहा है और 2021 से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहा था। कारोबार में घाटा आने के बाद उसने पुराने परिचित सिद्ध गोपाल मित्तल से फिरौती मांगने की योजना बनाई।

आरोपी ने अपने पास रखा पुराना नोकिया मोबाइल व सिम (2018 में किसी ग्राहक की आईडी से एक्टिवेट कराया गया) का इस्तेमाल किया और खुद को बहादराबाद जेल में बंद सुनील राठी बताकर पीड़ित को धमकी दी।

ALSO READ  "ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका: ताबड़तोड़ छापेमारी में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 80 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ दो शातिर तस्कर रंगे हाथ दबोचे!"

बाद में आरोपी ने फोन मंगलौर–रुड़की मार्ग पर सड़क किनारे फेंक दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

???? नाम व पता आरोपी-

मनीष भाटिया पुत्र सुदर्शन लाल भाटिया

निवासी चुक्खुवाला, कोतवाली नगर, जनपद देहरादून

मूलपता-मंगलौर, जिला हरिद्वार

???? बरामद माल-

घटना में प्रयुक्त नोकिया मोबाइल फोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 9
Users Today : 269
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 9
Users Today : 269
Users Yesterday : 861