न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार में कल गूंजेगा अमित शाह का दम, बैरागी कैंप में विशाल जनसभा के साथ विकास और नई न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन” “मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में तड़प रहे घायलों के लिए ‘फरिश्ता’ बने एसएसपी नवनीत सिंह, मौके पर रुककर कराया रेस्क्यू और पहुंचाया अस्पताल” “आंगनबाड़ी राशन घोटाले पर डीएम सविन बंसल का बड़ा छापा: सेंट्रल गोदाम में बाल श्रमिक मिले, एक्सपायरी और संदिग्ध खाद्य सामग्री पर खुली पोल” “रावली महदूद में खौफनाक हमला: ग्राम प्रधान के घर 20 से ज्यादा लोगों का लाठी-डंडों संग धावा, 15 घायल—गांव से अस्पताल तक मचा हड़कंप, पुलिस ने तेज की आरोपियों की तलाश” “होली की हुड़दंग बनी खूनी जंग! बिशनपुर कुंडी में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, 50 से ज्यादा लोगों के बीच लाठी-डंडे चले, कई घायल — पथरी पुलिस जांच में जुटी” “होली पर बड़ा खतरा टला: सीएनजी से लदे दो ट्रकों की भीषण टक्कर से दहला खानपुर, गैस रिसाव के बीच पुलिस की जान जोखिम में डालकर कार्रवाई, संभावित विस्फोट से बचीं कई जिंदगियां!”
Home » कार्यवाही » ₹5 लाख फिरौती कांड का बड़ा खुलासा: प्रॉपर्टी डीलर निकला मास्टरमाइंड, सुनील राठी का नाम लेकर फैलाई थी दहशत

₹5 लाख फिरौती कांड का बड़ा खुलासा: प्रॉपर्टी डीलर निकला मास्टरमाइंड, सुनील राठी का नाम लेकर फैलाई थी दहशत

(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़की। 5 लाख की फिरौती प्रकरण में पुलिस ने उठाया पर्दा, निकला प्रॉपर्टी डीलर🥷🏼फिरौती प्रकरण को SSP हरिद्वार ने गंभीरतापूर्वक लिया, बनाई टीमें

👮‍♂️ हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा फिरौती कांड का राज़ बेनक़ाब

👤 सुनील राठी का नाम लेकर फैलाई दहशत, घाटे की भरपाई के लिए रची थी खतरनाक साजिश

📱 पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच कर मोबाइल भी बरामद किया

📄 घटना का विवरण

दिनांक 26-08-2025 को वादी सिद्ध गोपाल निवासी मंगलौर ने कोतवाली मंगलौर पर तहरीर दी कि उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने गैंगस्टर सुनील राठी का नाम लेकर ₹5,00,000/- की फिरौती मांगी और न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के आदेश पर विशेष टीम गठित की गई। डिजिटल साक्ष्य और सर्विलांस की मदद से पता चला कि उक्त नंबर देहरादून से ऑपरेट हो रहा था।

पुलिस टीम ने दबिश देकर मनीष भाटिया पुत्र सुदर्शन लाल भाटिया, निवासी चुक्खुवाला, कोतवाली नगर, देहरादून को हिरासत में लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2009 से देहरादून में रह रहा है और 2021 से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहा था। कारोबार में घाटा आने के बाद उसने पुराने परिचित सिद्ध गोपाल मित्तल से फिरौती मांगने की योजना बनाई।

आरोपी ने अपने पास रखा पुराना नोकिया मोबाइल व सिम (2018 में किसी ग्राहक की आईडी से एक्टिवेट कराया गया) का इस्तेमाल किया और खुद को बहादराबाद जेल में बंद सुनील राठी बताकर पीड़ित को धमकी दी।

बाद में आरोपी ने फोन मंगलौर–रुड़की मार्ग पर सड़क किनारे फेंक दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

🎯 नाम व पता आरोपी-

मनीष भाटिया पुत्र सुदर्शन लाल भाटिया

निवासी चुक्खुवाला, कोतवाली नगर, जनपद देहरादून

मूलपता-मंगलौर, जिला हरिद्वार

📄 बरामद माल-

घटना में प्रयुक्त नोकिया मोबाइल फोन

557 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *