न्यूज़ फ्लैश
“वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज” “मौसम बना राहुल गांधी के रास्ते की दीवार! अल्मोड़ा की जनसभा से पहले पंतनगर में रुका हेलीकॉप्टर, समर्थकों का इंतजार बढ़ा” “कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम” “श्रीनगर में विकास का मेगा धमाका: डॉ. धन सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, सड़क-शिक्षा-विद्युत से बदलेगी गांवों की तस्वीर” “हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों के हक की बड़ी लड़ाई! “10 साल से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित करो, उत्पीड़न हुआ तो होगी कार्रवाई” — भगवत प्रसाद मकवाना” “सपा की बैठक में गरजे नेता: मूल निवास-स्थायी निवास की विसंगतियां दूर करने और OBC आरक्षण 27% करने की उठी मांग”
Home » निर्देश » “हरिद्वार में अवैध और असुरक्षित विद्युत कनेक्शनों पर जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन: 15 दिनों में मिशन मोड में हटाने के निर्देश, लापरवाही पर कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई, वेतन रोके जाने की चेतावनी”

“हरिद्वार में अवैध और असुरक्षित विद्युत कनेक्शनों पर जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन: 15 दिनों में मिशन मोड में हटाने के निर्देश, लापरवाही पर कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई, वेतन रोके जाने की चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले में बढ़ती विद्युत सुरक्षा संबंधी लापरवाहियों को गंभीरता से लेते हुए अवैध व असुरक्षित विद्युत कनेक्शनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हाल ही में कई क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अतिक्रमण कर बनाए गए घरों, दुकानों व ठेलों से असुरक्षित ढंग से बिजली ली जा रही है, जो बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।

इस स्थिति को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने यूपीसीएल के समस्त अधिशासी अभियंताओं को 15 दिनों के भीतर मिशन मोड में कार्य करते हुए ऐसे सभी अवैध व असुरक्षित कनेक्शनों को हटवाने का आदेश दिया है। साथ ही जिन कर्मचारियों की लापरवाही से ऐसे कनेक्शन दिए गए हैं, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण न करने की स्थिति में संबंधित अभियंताओं का अगस्त माह का वेतन रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान पूर्ण होने पर ही वेतन आहरण की अनुमति दी जाएगी, इसके लिए रिपोर्ट और प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

जिलाधिकारी की इस सख्ती से विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे बिजली संबंधी दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

 

539 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 7 4 3
Users Today : 471
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 7 4 3
Users Today : 471
Users Yesterday : 1287