न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » जिम्मेदारी » “भारतीय किसान यूनियन (WF) ने उत्तराखंड में दी नई ज़िम्मेदारियाँ: सुनील कुमार चौहान बने प्रदेश मीडिया प्रभारी, डॉ. भानु प्रताप सिंह को सौंपा प्रदेश महामंत्री का दायित्व”

“भारतीय किसान यूनियन (WF) ने उत्तराखंड में दी नई ज़िम्मेदारियाँ: सुनील कुमार चौहान बने प्रदेश मीडिया प्रभारी, डॉ. भानु प्रताप सिंह को सौंपा प्रदेश महामंत्री का दायित्व”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद (हरिद्वार) स्थित परिपाटी न्यूज़ के ब्रांच ऑफिस में आज एक महत्वपूर्ण आयोजन में भारतीय किसान यूनियन (WF) द्वारा संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में पवन चौहान, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड एवं राष्ट्रीय सलाहकार प्रियव्रत (पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद) की उपस्थिति में वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार चौहान को प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तराखंड और डॉ. भानु प्रताप सिंह को प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड नियुक्त किया गया।नवीन नियुक्त पदाधिकारियों को यूनियन की ओर से टोपी पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉक्टर भानु प्रताप सिंह, जो पेशे से डेंटल सर्जन हैं, ने किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और उनके समाधान के लिए संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

वहीं, सुनील कुमार चौहान ने कहा, “मैं खुद किसान का बेटा हूं, किसानों की आवाज़ को मजबूती से उठाना मेरा कर्तव्य है।”इस अवसर पर संगठन के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें मास्टर विजेंद्र (प्रदेश सलाहकार) एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। सभी ने मिलकर किसानों के ज़मीनी मुद्दों जैसे फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), सिंचाई सुविधा आदि पर विचार रखे। कार्यक्रम का समापन “जय जवान, जय किसान” के नारे के साथ हुआ, जिससे पूरा माहौल जोश और उत्साह से भर गया।

ALSO READ  "फूलमालाओं से गूँजा आवास: अनीस गौड़ बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष, जश्न में डूबा जनसैलाब"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 7
Users Today : 240
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 7
Users Today : 240
Users Yesterday : 930