न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » कार्यवाही » हरिद्वार में नशा तस्करों के खिलाफ सिडकुल पुलिस व ANTF की बड़ी सफलता — 13.47 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

हरिद्वार में नशा तस्करों के खिलाफ सिडकुल पुलिस व ANTF की बड़ी सफलता — 13.47 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस और ANTF (Anti Narcotics Task Force) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक सिडकुल के नेतृत्व में बनाई गई टीमों ने दिनांक 31 जुलाई 2025 को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अंशुल पुत्र जसवीर और राहुल पुत्र कैलाश को थाना सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 13.47 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।

बरामदगी में आरोपी अंशुल से 06.76 ग्राम, जबकि राहुल से 06.71 ग्राम स्मैक मिली है। आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के अंतर्गत थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अंशुल पुत्र जसवीर, मूल निवासी ग्राम बड़झेड़ी, थाना ऊण, जिला शामली (उ.प्र.), हाल निवासी ब्रह्मपुरी, थाना सिडकुल, हरिद्वार।
  2. राहुल पुत्र कैलाश, मूल निवासी शंकर मार्केट, कोटद्वार, जिला पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी टीन मार्केट, रावली महदूद, थाना सिडकुल।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी: उपनिरीक्षक महिपाल सैनी, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह, एसआई रणजीत तोमर (ANTF), कांस्टेबल सुनील कुमार और रविन्द्र कुमार।

पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा : साइबर फ्रॉड की गुत्थी सुलझी, वादी ही निकला आरोपी – जेल में रची गई थी मास्टरमाइंड की खतरनाक साज़िश, फर्जी वारंट व हजारों की ठगी के साथ तीन गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 4 5
Users Today : 298
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 4 5
Users Today : 298
Users Yesterday : 930