न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » कार्यवाही » “दिन में कंपनी की नौकरी, रात में मोबाइल लूट का खेल! हरिद्वार पुलिस ने पढ़े-लिखे झपट्टामार गैंग का किया चौंकाने वाला खुलासा, 3 शातिर दबोचे”

“दिन में कंपनी की नौकरी, रात में मोबाइल लूट का खेल! हरिद्वार पुलिस ने पढ़े-लिखे झपट्टामार गैंग का किया चौंकाने वाला खुलासा, 3 शातिर दबोचे”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार हो रही मोबाइल झपटमारी की घटनाओं से आमजन में व्याप्त दहशत को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पढ़े-लिखे झपट्टामार गैंग का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से ताल्लुक रखने वाले तीन शातिर मोबाइल स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपी मेट्रिक व ग्रेजुएट हैं और सिडकुल स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। दिनांक 31 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्धों को दबोचकर पूछताछ की, जिसमें उनके द्वारा क्षेत्र में मोबाइल छीनने की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया गया। बरामद मोबाइल फोनों में से तीन के संबंध में थाना सिडकुल में पहले से मुकदमे पंजीकृत थे।पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 37/2026, 40/2026 व 41/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमों में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2), 3(5) बीएनएस एवं 35/106 बीएनएसएस की बढ़ोतरी की है। अन्य तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

इस सफल कार्रवाई में थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल कुमार, संजय चौहान सहित पुलिस टीम के अन्य कर्मियों की अहम भूमिका रही। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 5 0
Users Today : 33
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 5 0
Users Today : 33
Users Yesterday : 938