न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! पनीर से लेकर होटल-गोदाम तक ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 सैंपल लिए और 5 प्रतिष्ठानों पर मुकदमे BIG BREAKING:: पंत जयंती पर डीएम आशीष चौहान का संदेश—“जनसेवा में ईमानदारी ही पं. गोविंद बल्लभ पंत को सच्ची श्रद्धांजलि” BIG BREAKING:: हल्द्वानी में गूंजा वीरों के सम्मान का संदेश: CM धामी बोले—“सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है”, पूर्व सैनिकों-वीरांगनाओं पर बरसा सम्मान BIG BREAKING:: पंत जयंती पर हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, DM मयूर दीक्षित ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन BIG BREAKING:: -2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव का ‘एक्शन मोड’! हरिद्वार में निर्माण स्थलों का ताबड़तोड़ निरीक्षण, बोले—गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा हो हर काम BIG BREAKING:: पुराना ऑडियो निकला तो फाइलों में मची खलबली! सवाल पूछने वाले पर दबाव क्यों—कलियर में ‘ऑडियो बनाम फाइल’ का चटपटा खेल, जांच हुई तो खुलेगा असली राज!
Home » कार्यवाही » “सोशल मीडिया पर अश्लील और समाज विरोधी कंटेंट फैलाने वाला ‘9211 कॉमेडी रील्स’ का संचालक अमजद गिरफ्तार, SSP हरिद्वार ने दिया सख्त कार्रवाई का संदेश”

“सोशल मीडिया पर अश्लील और समाज विरोधी कंटेंट फैलाने वाला ‘9211 कॉमेडी रील्स’ का संचालक अमजद गिरफ्तार, SSP हरिद्वार ने दिया सख्त कार्रवाई का संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अश्लील और समाज विरोधी कंटेंट फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अमजद पुत्र फुरकान, निवासी सिविल लाइन शेर कोठी, रुड़की (उम्र 35 वर्ष) “9211 Comedy Reels” नामक फेसबुक पेज और “Amjad 9211” नामक यूट्यूब चैनल पर लंबे समय से आपत्तिजनक और भ्रामक वीडियो साझा कर रहा था।इस मामले में पठानपुरा निवासी शहबाज मुजम्मिल ने कोतवाली रुड़की में तहरीर दी थी। शिकायत के अनुसार, अमजद द्वारा डाले गए वीडियो न केवल गाली-गलौच से भरे हुए थे, बल्कि उनमें समाज विरोधी संदेश भी प्रसारित किए जा रहे थे, जिससे आमजन में गलत प्रभाव पड़ रहा था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने स्वयं निगरानी की और कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मु.अ.सं. 270/25 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 व 352 बीएनएस और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया और तत्परता दिखाते हुए अमजद को गिरफ्तार कर लिया।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर अश्लीलता, भ्रामक सूचना या किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। SSP हरिद्वार ने चेताया है कि सभ्य समाज में इस प्रकार की गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share This
ALSO READ  "सावधानी हटी, दुर्घटना घटी: हरिद्वार में स्टंटबाज़ी पर पुलिस की सख्त चेतावनी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 7 1
Users Today : 309
Users Yesterday : 611
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 7 1
Users Today : 309
Users Yesterday : 611